कॉकरोच जनता पार्टी नाम सुनकर ही हंसी भी आती है और हैरानी भी होती है! लेकिन यह पार्टी सच में बन चुकी है। इस पार्टी से 3 दिनों में 1 लाख से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं। इंस्टाग्राम पर इस पार्टी को 4.2 लाख लोग फॉलो कर चुके हैं। यह मामला अब मजाक से कहीं आगे निकल जा गया है। लोग अब जानना चाहते हैं कि आखिर क्या है यह पार्टी? कौन है इसके पीछे का दिमाग? क्यों देश भर के बेरोजगार युवा इस अनोखी पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं?
दरअसल कॉकरोच जनता पार्टी अब केवल ट्रेंड नहीं बल्कि सिस्टम के खिलाफ उभरता हुआ गुस्सा है, जिसे मीम्स और सोशल मीडिया के जरिए आवाज दी जा रही है। कॉकरोच जनता पार्टी जैसा अजीब नाम अब राजनीति, सोशल मीडिया और युवाओं के बीच चर्चा का विषय बन चुका है जैसे कोई डिजिटल आंदोलन हो।
कैसे शुरू हुई कॉकरोच जनता पार्टी?
कॉकरोच जनता पार्टी असल में एक विवादित बयान से शुरू हुई। रिपोर्ट की माने तो भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने एक बयान दिया जिसमें उन्होंने बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से कर दी और इसी बयान को लेकर सोशल मीडिया पर भारी नाराजगी देखने को मिली। 16 मई 2026 को इसी विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी बनाई गई। एक ऐसा प्लेटफॉर्म जो युवाओं को व्यंग्य और मीम्स के जरिए आवाज उठाने का मौका दे रहा है।
कौन है इस पार्टी के पीछे?
इस पार्टी के संस्थापक है अभिजीत दीपके जो बोस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशन के छात्र हैं। वे आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया वालंटियर भी रह चुके हैं। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी क्यों और कैसे बनाई तो उन्होंने खुद स्वीकार किया कि उन्हें यह आइडिया अचानक आया।
हालांकि उन्हें अंदाजा नहीं था कि यह इतना बड़ा ट्रेंड बन जाएगा और 3 दिनों में 1 लाख से ज्यादा सदस्य इसके साथ जुड़ जाएंगे। X पर ही इसे करीबन 38,000 लोग फॉलो कर चुके हैं। इंस्टाग्राम पर इस पार्टी के 4.2 लाख से ज्यादा सदस्य बन चुके हैं। यह ग्रोथ स्पष्ट दिखती है कि यह आंदोलन युवाओं को भावनात्मक रूप से जोड़ रहा है। खास कर बेरोजगार युवा जो अपनी आवाज अलग तरीके से उठाना चाहते हैं।
क्या है इस पार्टी का मकसद?
कॉकरोच जनता पार्टी का मकसद साफ है, यह उन युवाओं के लिए बनाई गई है जिन्हें आलसी, ऑनलाइन रहने वाला या बेकार कहा जाता है। हालांकि कॉकरोच जनता पार्टी के मेनिफेस्टो के मुद्दे काफी गंभीर हैं। उन्होंने मजाक में कहा है कि यदि कॉकरोच जनता पार्टी की 2029 में सरकार बनती है तो वह महिलाओं को 50% आरक्षण देंगे, वोटिंग सिस्टम में पारदर्शिता रखेंगे और संस्थाओं की जवाबदारी लेंगे।
क्या कॉकरोच जनता पार्टी सच है या केवल मजाक?
कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत मजाक में ही हुई लेकिन धीरे-धीरे यह एक डिजिटल क्रांति का रूप ले चुका है। कई बड़े नेता इस पार्टी के साथ ऑनलाइन रूप से जुड़ चुके हैं। इसका बढ़ता हुआ ट्रेंड साफ दिखाता है कि यह पार्टी राजनीती और सिस्टम पर अपनी राय व्यक्त करने का बेहतरीन जरिया बनती जा रही है।
कुल मिलाकर कॉकरोच जनता पार्टी अब केवल मजाक नहीं रही बल्कि एक संकेत बन चुका है। युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी, सिस्टम से नाराजगी और डिजिटल प्लेटफॉर्म की ताकत यह सब कुछ कॉकरोच जनता पार्टी को एक राजनीतिक आंदोलन में बदल रही है।
Read More: रोम में फिर दिखी Melodi की दोस्ती, PM मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया धमाल













