Entertainment

कौन है Kushal Tanwar उर्फ ‘गुल्लू’ जिसने ‘Splitsvilla’ के बाद जीता Zee5 पर ‘Maa Hai Na’ रियलिटी शो

Kushal Tanwar

रियलिटी शो की चमक दमक भरी दुनिया में हर सीजन एक नया चेहरा आता है, लेकिन कम चेहरे होते हैं जो अपने नाम को ब्रांड बना देते हैं। Kushal Tanwar आज ऐसा ही एक नाम बन चुका है।

कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू ‘स्प्लिट्सविला’ में जीतने के बाद लोग उन्हें लकी कंटेस्टेंट कहने लगे। अब उन्होंने एक और रियलिटी ‘शो Maa Hai Na’ जीतकर का फिर से साबित कर दिया कि यह कोई लक नहीं बल्कि उनकी स्ट्रेटजी और उनकी पर्सनैलिटी का नतीजा है।

Maa Hai Na शो में कुशल तंवर का मुकाबला फाइनल में गोविंदा की बेटी टीना आहूजा के साथ था, लेकिन जब मंच पर परफॉर्मेंस की बात आई तो गुल्लू ने सभी को पीछे छोड़ दिया और ट्रॉफी अपने नाम कर ली और बन गए एक और रियलिटी शो के विजेता।

हालांकि ‘माँ है ना’ शो अभी तक स्ट्रीम नहीं हुआ है, जल्द ही यह zee5 पर देखा जाएगा लेकिन अंदर की खबरें बाहर आ चुकी है और विजेता डिक्लेयर हो चुका है।

कैसे जीते Kushal Tanwar ‘माँ है ना’ शो?

रिपोर्ट के मुताबिक माँ है ना एक अनोखा रियलिटी शो है, जिसमें सेलिब्रिटीज अपनी मां के साथ मिलकर कुकिंग और एंटरटेनमेंट करते हैं। इस शो में कई चर्चित चेहरे साथ में आए, जैसे तान्या मित्तल, उर्वशी ढोलकिया, सुनीता आहूजा, लेकिन कुशल तंवर ने सबको पछाड़ते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

इस शो में इमोशनल, फैमिली बॉन्डिंग और कंपटीशन का जबरदस्त मिक्सर देखने को मिलने वाला है  जिसकी वजह से इस शो का क्रेज और भी ज्यादा बढ़ जाता है। अब लोग जानना चाहते हैं कि आखिर इस शो में ऐसा क्या हुआ था कि गुल्लू ने टीना आहूजा को फाइनल में पछाड़ दिया।

Kushal Tanwar 2

लगातार तीसरी जीत के बाद कुशाल तंवर बन गए रियलिटी किंग

कुशल तंवर की यह कोई पहली जीत नहीं है। इससे पहले उन्होंने MTV Roadies में जीत हासिल की। इसके बाद MTV Splitsvilla X6 में भी जीते। अब ‘माँ है ना’ में तीसरी बड़ी ट्रॉफी अपने नाम की है। मतलब उनकी किस्मत नहीं बल्कि वह खुद स्ट्रेटजी और जिम्मेदारी से खेलते हैं इसलिए वे रियलिटी स्टार बनते जा रहे हैं।

शो के अन्य कंटेस्टेंट्स और उनका परफॉर्मेंस

‘माँ है ना’ शो में तान्या मित्तल अपनी मां के साथ, उर्वशी ढोलक की अपने बेटे के साथ, सुनीता आहूजा अपनी बेटी टीना आहूजा के साथ पार्टिसिपेट करने वाले हैं। हालांकि फाइनल में केवल टीना आहूजा और कुशल तंवर पहुंचे थे। टीना आहूजा एक स्टार किड हैं और उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। लेकिन फाइनल एपिसोड में कुशल तंवर ने टीना आहूजा को हरा दिया। जबकि फाइनल एपिसोड में खुद गोविंद भी सुनीता आहूजा और टीना के सपोर्ट में शो पर आए थे।

‘Maa Hai Na’ शो कब होगा स्ट्रीम?

इस शो की घोषणा Mothers डे के दौरान की गई थी। यह शो zee5 पर जल्द ही आने वाला है। इस शो में जज शिल्पा शेट्टी बनी हैं। शो की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और जल्द ही यह स्ट्रीम होने वाला है। सूत्रों की माने तो यह शो जून में ऑनएयर होगा, लेकिन विनर की खबर पहले ही लीक हो चुकी है।

Kushal Tanwar उर्फ गुल्लू एक रियलिटी शो स्टार और सोशल मीडिया पर्सनालिटी हैं। उन्होंने लगातार तीसरा रियलिटी शो जीत कर साबित कर दिया है कि इनका ऑडियंस कनेक्शन और गेम प्लान काफी दमदार है।

Read More: कॉकरोच जनता पार्टी के पीछे असली मास्टरमाइंड कौन है? कैसे केवल 3 दिन में जुड़ गए लाखों लोग?

Share post: facebook twitter pinterest whatsapp