प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को इटली की राजधानी रोम पहुंचे, जहां उनका स्वागत बेहद खास अंदाज़ में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने किया। एयरपोर्ट से लेकर डिनर तक और फिर ऐतिहासिक कोलोसियम की सैर तक, दोनों नेताओं की मुलाकात इस बार भी सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गई।

रोम की खूबसूरत रात में जब पीएम मोदी और मेलोनी साथ नजर आए, तो इंटरनेट पर एक बार फिर Melodi ट्रेंड करने लगा। यह वही नाम है जिसे सोशल मीडिया यूजर्स ने पिछले साल दोनों नेताओं की दोस्ती को लेकर दिया था। इस बार भी दोनों नेताओं की तस्वीरों ने लोगों का ध्यान खींच लिया और देखते ही देखते पोस्ट वायरल हो गई।

कोलोसियम के सामने दिखी खास बॉन्डिंग

Melodi' selfie and dinner: PM Modi shares Colosseum pictures with Italy's Giorgia Meloni; social media erupts

Georgia Meloni ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर पीएम मोदी के साथ एक तस्वीर शेयर की। फोटो में रोम का ऐतिहासिक कोलोसियम रोशनी से जगमगाता नजर आ रहा है और दोनों नेता मुस्कुराते हुए कैमरे की तरफ देख रहे हैं।

तस्वीर शेयर करते हुए मेलोनी ने लिखा, Welcome to Rome, my friend! साथ में उन्होंने भारत और इटली के झंडे वाले इमोजी भी लगाए।

इस पोस्ट को कुछ ही घंटों में लाखों लोग देख चुके हैं। हजारों लाइक्स और कमेंट्स के बीच लोगों ने भारत-इटली की दोस्ती की जमकर तारीफ की। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने लिखा कि दोनों नेताओं के बीच की केमिस्ट्री हर मुलाकात में साफ नज़र आती है।

डिनर से लेकर बातचीत तक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Image

प्रधानमंत्री मोदी ने भी Meloni के साथ अपनी मुलाकात की चार तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने बताया कि रोम पहुंचने के बाद उन्होंने मेलोनी के साथ डिनर किया और फिर दोनों ने कोलोसियम का दौरा किया।

पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा कि दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई और आने वाले समय में भारत-इटली संबंधों को और मजबूत करने पर बातचीत जारी रहेगी।

इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, टेक्नोलॉजी, डिफेंस और ग्लोबल मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। पीएम मोदी का यह दौरा उनके पांच देशों के विदेश दौरे का आखिरी पड़ाव है। इससे पहले वह नॉर्वे, यूएई, नीदरलैंड्स और स्वीडन की यात्रा कर चुके हैं।

आज होंगे बड़े कूटनीतिक कार्यक्रम

Melodi की दोस्ती, PM मोदी और जॉर्जिया मेलोनी

इटली दौरे के दौरान पीएम मोदी राष्ट्रपति सर्जियो मटेरेला से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा जॉर्जिया मेलोनी के साथ उनकी औपचारिक द्विपक्षीय वार्ता भी होगी। माना जा रहा है कि दोनों देश कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने को लेकर नए फैसले ले सकते हैं।

इसके बाद बुधवार को पीएम मोदी भारत के लिए रवाना होंगे।

G7 से शुरू हुआ था ‘Melodi’ का क्रेज

Image

दरअसल, पीएम मोदी और Georgia Meloni की दोस्ती सोशल मीडिया पर पहली बार तब चर्चा में आई थी, जब जून 2024 में G7 Summit के दौरान मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ एक सेल्फी और वीडियो शेयर किया था।

वीडियो में दोनों नेता कैमरे की तरफ हाथ हिलाते नज़र आए थे और मेलोनी ने मज़ेदार अंदाज़ में कहा था, “Hello from the Melodi team.”

इसके बाद “Melodi” सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा और लोगों ने दोनों नेताओं की तस्वीरों पर खूब मीम्स और पोस्ट बनाए। पीएम मोदी ने भी जवाब देते हुए लिखा था, “Long live India-Italy friendship!”

हालांकि यह पहली बार नहीं था। इससे पहले 2023 में दुबई में हुए COP28 Summit के दौरान भी दोनों नेताओं की सेल्फी इंटरनेट पर काफी वायरल हुई थी। मेलोनी ने उस वक्त फोटो शेयर करते हुए लिखा था, “Good friends at COP28. #Melodi”

हर मुलाकात में दिखती है खास दोस्ती

Image

पिछले कुछ सालों में जब भी PM Modi और Georgia Meloni की मुलाकात हुई, उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। चाहे G7 Summit हो, COP28 हो या अब रोम का यह दौरा, दोनों नेताओं की तस्वीरें हमेशा चर्चा में रहती हैं।

राजनीति और कूटनीति से अलग, लोगों को दोनों नेताओं की सहज और दोस्ताना अंदाज़ वाली बॉन्डिंग काफी पसंद आती है। शायद यही वजह है कि “Melodi” अब सिर्फ एक सोशल मीडिया ट्रेंड नहीं, बल्कि भारत और इटली की दोस्ती का नया प्रतीक बन चुका है।

Also Read – PM Modi Norway Visit: पीएम मोदी से सवाल पूछकर चर्चा में आईं नॉर्वेजियन पत्रकार, सोशल मीडिया पर छिड़ी प्रेस की आज़ादी की बहस!