पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर आज 39 साल के हो गए है। 2018 में भारीतय किक्रेट से अदविदा कहकर संन्‍यास लेने वाले गौतम गंभीर को विश्‍व कप का हीरो कहा जाता है, और कहा भी क्‍यूं ना जाए गौतम की 97 रन की वह यादगार पारी जिसने भारत को विश्‍वकप 2011 का विजेता बना दिया हमेशा इतिहास में अमर है।

यहां देखें वीडियो- 

किक्रेट से रिटायर्ड होने के बाद वर्तमान में गौतम दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद हैं। गंभीर, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 13 साल के लंबे समय तक भारत का प्रतिनिधित्व किया आज भी राजनेता बनके देश की सेवा करके अपना कर्तव्‍य निभा रहे हैं।

गौती के 39वें जन्‍मदिन पर उनके चाहने वाले उन्‍हें सोशल मीडिया पर उन्‍हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं और उनके वीडियो शेयर करके देश के लिए उनके योगदान का याद कर रहे हैं।

यह भी जरूर पढ़े- हर्षत मेहता स्कैम: जानिए क्या है भारत में हुए अब तक के सबसे बड़े घोटाले की कहानी