Cockroach Janta Party Founder: 22 लाख NEET छात्र, 17 लाख CBSE के बच्चे, 16 लाख CUET वाले, और इन सबकी तकलीफ सुनने वाला एक 30 साल का लड़का आज अमेरिका से वापस आ रहा है। बिना किसी पार्टी के टिकट के, बिना किसी नेता के समर्थन के, सिर्फ एक सवाल लेकर: जब सिस्टम गलती करे, तो जिम्मेदार कौन होगा?

Cockroach Janta Party (CJP) के Founder Abhijeet Dipke ने सोमवार को Instagram और X पर एक वीडियो जारी करके ऐलान किया कि वो 6 जून, शनिवार की सुबह Delhi पहुंचेंगे और Jantar Mantar पर एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे। मांग सिर्फ एक, Union Education Minister Dharmendra Pradhan का इस्तीफा।

NEET Paper Leak Protest की असली वजह क्या है?

बात सिर्फ एक exam की नहीं है। NEET-UG 2026 की परीक्षा के सवाल पेपर ऑनलाइन लीक हो गए, और नतीजा? 2.2 करोड़ छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया। परीक्षा कैंसिल हुई, अब re-exam की तारीख 21 जून तय की गई है। लेकिन जो बच्चे सालों से रात-रात जागकर पढ़ते रहे, उनका क्या?

Abhijeet Dipke के मुताबिक, सिर्फ NEET नहीं, CBSE results में गड़बड़ी, CUET में अव्यवस्था, और SSCGD में 40 लाख छात्रों की परेशानी, कुल मिलाकर 1 करोड़ से ज्यादा बच्चों की जिंदगी दांव पर है।

उन्होंने सीधे कहा:

“इतनी बड़ी गलती के बाद भी अगर Education Minister इस्तीफा नहीं देते, तो इसका मतलब इस देश में accountability बची ही नहीं।”

और वो बात जो दिल को चुभती है, NEET Paper Leak के बाद कुछ छात्रों ने आत्महत्या तक कर ली। ये सिर्फ एक administrative failure नहीं, ये एक मानवीय त्रासदी है।

‘Airport पर मिलो मुझसे’: Dipke का पूरा Plan

Dipke ने अपने supporters को बताया कि 6 जून को वह सुबह Delhi Airport पहुंचेंगे। वहां से वह अपने समर्थकों के साथ Parliament Street Police Station जाएंगे, जहां Jantar Mantar पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए आधिकारिक अनुमति मांगी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस पूरे आंदोलन का मकसद संविधान और लोकतांत्रिक तरीकों के तहत अपनी आवाज उठाना है।

Dipke ने साफ कहा,  “हम गांधी, अंबेडकर, भगत सिंह और नेहरू के रास्ते पर चलेंगे। हिंसा नहीं, संविधान हमारा हथियार है।”

जेल का डर? Dipke ने सीधा जवाब दिया

उनके परिवार को डर है कि India आते ही उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। Abhijeet Dipke के माता-पिता इस कदम के खिलाफ हैं, वो चाहते हैं कि बेटा अमेरिका में ही रहे, career बनाए।

लेकिन Dipke का जवाब था:

“कब तक डर-डर के जिएंगे? ये देश किसी एक पार्टी का नहीं, ये हम सबका है। हमारा भविष्य बर्बाद हो रहा है और अगर हम आज नहीं बोलेंगे, तो कौन बोलेगा?”

उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिका में उन्हें कई job offers मिले, लेकिन उन्होंने सबको ठुकरा दिया। क्योंकि उनके लिए अभी देश ज्यादा जरूरी है।

Cockroach Janta Party: एक Judge की टिप्पणी से जन्मा आंदोलन

ये नाम सुनकर अजीब लगता है, लेकिन इसके पीछे एक दर्दनाक और गुस्से भरी कहानी है।

जब Supreme Court के Chief Justice Surya Kant ने एक सुनवाई के दौरान RTI और social media activism करने वाले बेरोजगार युवाओं को “cockroaches” कहा (हालांकि बाद में उन्होंने clarify किया कि ये fake degree वालों के लिए था), तो Boston University से Public Relations में Masters कर रहे Abhijeet Dipke ने 16 मई को इस नाम को ही अपना हथियार बना लिया।

इसके बाद Cockroach Janta Party ने तेजी से लोकप्रियता हासिल की। इस आंदोलन को 10 लाख से अधिक sign-ups मिले, Instagram पर 2 करोड़ followers जुड़े, Sonam Wangchuk जैसे प्रमुख लोगों का समर्थन मिला और X account बहाल कराने के लिए Delhi High Court तक कानूनी लड़ाई भी लड़ी गई। अब यह केवल एक meme movement नहीं, बल्कि Gen-Z की राजनीतिक नाराज़गी और आकांक्षाओं की एक बड़ी आवाज बन चुका है।

NEET-UG 2026 Re-Exam और आगे की राह

6 जून को जो होगा, वो सिर्फ एक protest नहीं होगा, वो एक परीक्षा होगी इस बात की कि क्या इस देश में एक आम छात्र शांतिपूर्ण तरीके से सरकार से सवाल पूछ सकता है या नहीं। NEET-UG 2026 का re-exam 21 जून को होना है। लेकिन असली सवाल ये है कि क्या system अगली बार भी वही गलती दोहराएगा, और क्या उसके लिए कोई जिम्मेदार होगा?

Abhijeet Dipke के लिए जवाब साफ है, होना चाहिए। और हम मांगेंगे।

यह खबर PTI और विभिन्न समाचार स्रोतों पर आधारित है। तथ्यों की पुष्टि उपलब्ध सार्वजनिक जानकारी से की गई है।

Read more: LPG Price Hike: जून में महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, दिल्ली में 42 रुपये बढ़े दाम, जानिए नए रेट