3 idiots: Bollywood की कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जिन्हें हम चाहकर भी भूलना नहीं चाहते! जीं हाँ हम बात कर रहें 3 Idiots की जिसे जितना देखा जाए, लोग उससे बोर नहीं होते। Bollywood की स्टारर फिल्म ‘3 इडियट्स’ जो साल 2009 में रिलीज हुई थी, इसका निर्देशन बॉलीवुड के लोकप्रिय निर्देशक राजकुमार हिरानी ने किया था।

Evergreen है 3 idiots फिल्म

3 idiots
credit: google

इस फिल्म को लोगों ने बेहतरीन रिस्पॉन्स दिया था। आमिर खान, आर माधवन, शरमन जोशी, करीना कपूर और बोमन ईरानी ने अहम किरदार निभाए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़े।

3 idiots
credit: google

भले ही इस फिल्म को रिलीज हुए इतने साल हो गए, लेकिन फिर भी इसे हर बार टीवी पर देखा जाता है। वही इस फिल्म के फैन्स के लिए एक खास खबर आ रही है और वो यह है कि जल्द ही इस फिल्म का सीक्वल आने के आसार नजर आ रहें हैं।

करीना कपूर ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, करीना कपूर ने एक वीडियो शेयर किया है। जहां कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर आमिर खान, शरमन जोशी और आर माधवन का एक वीडियो वायरल हुआ था। 14 साल बाद फिर से तीनों को एक साथ देखकर सोशल मीडिया पर 3 इडियट्स के सीक्वल की चर्चा शुरू हो गई। इसकी वजह थी करीना कपूर द्वारा शेयर किया गया वीडियो।

करीना कपूर ने बताई पूरी बात

3 idiots
credit: google

इसमें करीना कहती हैं, ‘मैं छुट्टी पर बाहर थी जब आमिर खान, शरमन जोशी और आर माधवन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। अब जब ये तीनों साथ आ गए हैं तो यकीनन कुछ न कुछ पका रहे हैं… ये तीनों शरमन की आने वाली फिल्म के प्रमोशन के लिए एक साथ तो नहीं आए हैं।

3 idiots
credit: google

मुझे लगता है कि वे ‘हां’ सिनेमाज के सीक्वल के लिए साथ जरुर आए होंगे। लेकिन ये तीन क्यों? मैं, बोमन ईरानी क्यों नहीं? इस मामले के बारे में बोमन को बुलाकर पूछना चाहिए।’ यह कहकर करीना बोमन इस वीडियो में फोन रख देती नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें: Rakhi Sawant Video Viral : KL Rahul से राखी हैं अंजान,कही ऐसी बात कि सुनकर लोग हो गए हैरान!

3 idiots के निर्देशक ने किया कंफर्म

3 idiots
credit: google

इस खबर से 3 इडियट्स के फैन्स इस वीडियो को देखकर खुशी से झूम उठे हैं। कुछ दिनों पहले राजकुमार हिरानी ने भी मीडिया से कहा था कि वह 3 idiots का सीक्वल बनाएंगे। उन्होंने कहा था कि फिल्म के स्क्रीनप्ले पर काम शुरू कर दिया गया है। वह को-राइटर अभिजात जोशी के साथ काम कर रहे हैं।

3 idiots
credit: google

हालांकि, उन्होंने इस बात की कोई जानकारी नहीं दी, कि इस फिल्म के सीक्वल में कौन से कलाकार होंगे, क्या प्लॉट होगा और कब रिलीज होगी।अब देखना ये दिलचस्प होगा कि 3 idiots का दूसरा पार्ट क्या मचाएगा उतनी ही धूम,ये जानने के लिए पढ़ते रहिए हमारे आर्टिकल!

यह भी पढ़ें: Serial Kisser Emraan Hashmi: Bollywood का सबसे लम्बा Kiss! इमरान के नाम, यहां देखें पूरी तस्वीरें