Emraan Hashmi: जब भी हम बॉलीवुड में किसिंग सीन या रोमांस की बात करतें हैं तो इमरान हाशमी की बात हमारें जुबां पर जरुर आ जाती हैं, क्योंकि इमरान हाशमी फिल्म इंडस्ट्री के एक ऐसे अभिनेता हैं जो ज्यादातर हिन्दी फिल्मों में रोमांस का काम करते हैं।
Emraan Hashmi को मिला किस टाईटल
Emraan Hashmi: वे फिल्मों में अपने बोल्ड अंदाज और रोमांस के लिए जाने जाते हैं और यही वजह है, कि फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें ‘सीरीयल किसर’ का “टाईटल” मिला हुआ है। उनकी फिल्मों के गाने काफी प्रभावशाली होते हैं और लोगों की जुबां पर आसानी से चढ़ जाते हैं उनके गानों के तो लोग बहुत ही दीवाने होते हैं।
Emraan Hashmi का बॉलीवुड सफर
अब जब बात उनको मिले नाम सीरीयल किसर से हो चुकी हैं तो जरा जानते हैं कि इमरान हाशमी ने अब तक कितनी हिरोइन्स को किस किया है। और कौन सी हिरोइन के साथ इमरान का खास रहा सफर!
View this post on Instagram
बॉलीवुड के सीरियल किसर कहलाने वाले Emraan Hashmi आज 24 मार्च को अपना 44वां जन्मदिन मना रहें हैं तो चलिए उनके बारे में जानते है वो खास बातें जिसे समझने के लिए आपको पूरा आर्टिकल पढ़ना होगा।
बैक टू बैक किए किसिंग सीन्स
फिल्मों में जब इमरान हाशमी ने दस्तक दी, तब उन्होंने फिल्मों में बैक टू बैक किसिंग सीन देकर हलचल मचा दी। इमरान की इस बेबाकी का असर ये हुआ कि उन्हें ‘सीरियल किसर’ का टैग तक मिल गया। लेकिन क्या आप जानते हैं इमरान को ये टैग बिल्कुल पसंद नहीं हैं।

Credit: Google
‘मर्डर’ फिल्म से मिले इस टैग को एक्टर अब अपने नाम से जोड़ना बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। उन्होंने लगातार कई फिल्मों में किसिंग सीन दिए हैं। इस वजह से एक्टर का ये नाम पड़ गया था। हालांकि उनके नाम पर सबसे लंबा किस करने का रिकॉर्ड भी है।
ईशा गुप्ता को किया था 20 मिनिट का लम्बा किस

Credit: Google
फिल्म राज 3 में इमरान हाशमी ने ईशा गुप्ता को तकरबीन 20 मिनट का सबसे लम्बा किस किया था। ईशा के लिए भी एक आम सीन करने जैसा था। ईशा इमरान के साथ किस सीन करने में बिल्कुल भी नहीं हिचकती थी। बतादें कि ईशा गुप्ता ने जन्नत 2 में भी इमरान के साथ किसिंग सीन किया है।
मल्लिका शेरावत को “सबसे बुरी किसर” बताया

Credit: Google
इतना ही नहीं फिल्म मर्डर से चर्चा में रहने वाले Emraan Hashmi और मल्लिका शेरावत इस फिल्म में जितने ज्यादा रोमांटिक और क्लोज नजर आते थे, पर्सनल लाइफ में उतने ही ज्यादा रूड हैं। दोनों की एक दूसरे से बिल्कुल भी नहीं बनती और यह भी बात सामने आई कि इस फिल्म में रोमांस करते इमरान और मल्लिका फिल्म की शूटिंग के दौरान कई बार झगड़ा भी कर चुकें है।

Credit: Google
उस वक्त ‘मर्डर’ फिल्म ने जितना जोरदार कलेक्शन किया , उतना ही इन स्टार्स के बीच के झगड़ा भी चर्चा बटोर रहा था। करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में रैपिड फायर के दौरान इमरान ने मल्लिका शेरावात को ‘सबसे बुरी किसर’ बताया था। Emraan Hashmi ने कहा था इससे बेहतर जैकलिन फर्नांडिज को चूज करेंगे।
“फुटपाथ” से हुई थी शुरुआत

Credit: Google
इमरान के फिल्मी करियर की शुरूआत विक्रम भट्ट की फिल्म ‘फुटपाथ’ से हुई थी। उनकी ज्यादातर फिल्में एवरेज से ऊपर रहीं हैं और उन्हें दर्शकों का भी काफी प्यार मिला। इमरान ने मर्डर, गैंगस्टर, वन्स अपॉन अ टाइम इन मुम्बई, द डर्टी पिक्चर, जन्नत 2 आदि फिल्मों में काम किया है।
यह भी पढ़ें: स्वरा भास्कर की तरह Parineeti Chopra का भी आया एक नेता पर दिल, यहाँ देखें तस्वीरें
3 बार मिल चुका फिल्मफेयर अवॉर्ड
जब उन्होंने अपने कैरेक्टर से हटकर किरदारों पर काम करना शुरू किया तब उनके दूसरे किरदार में हमने उन्हें जन्नत 1 और 2, वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई , द डर्टी पिक्चर, शंघाई में पावर-पैक प्रदर्शन देते हुए देखा।

Credit: Google
आवारापन और मर्डर 2 जैसी फिल्मों में देखा था। बतादें कि हाशमी को फिल्मों में शानदार एक्टिंग के लिये 3 बार ‘फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
इमरान हाशमी का वर्कफ्रंट
बात करें इमरान हाशमी के वर्कफ्रंट की तो जल्द ही वो फिल्म ‘टाइगर 3’ में नजर आएंगें। अली अब्बास जफर की इस हिट फ्रेंचाइजी में इमरान विलेन का रोल निभाने वाले हैं जिसमें उनके साथ सलमान खान और कैटरीना कैफ लीड रोल में होंगे।

Credit: Google
ये फिल्म इसी साल नवंबर में रिलीज होगी। इसके अलावा उनके पास इस वक्त ‘ग्राउंड जीरो’ और ‘फादर्स डे’ जैसी फिल्में भी हैं।
यह भी पढ़ें: Jee Le Zaraa Update: फरहान अख्तर ने इन तीन अभिनेत्रियों को लेकर किया बड़ा खुलासा





