H3N2 Influenza Virus: कोरोना के बाद अब H3N2 वायरस का खतरा बढ़ता जा रहा है। देश भर में इस वायरस से अब तक 9 लोगों की जान जा चुकी है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा केस आए हैं।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य में अब तक इस वायरस के 352 मामले सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों की तादात एक दिन में ही दोगुनी हो चुकी है। इसके अलावा दो लोगों की मौत भी हो गई है।

पुडुचेरी में स्कूल हुए बंद

वायरस के प्रसार को देखते हुए पुदुचेरी में सभी स्कूल 16 से 26 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महाराष्ट्र के अहमदनगर में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा एक युवक पिछले हफ्ते अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए अलीबाग गया था। (H3N2 Influenza Virus)

H3N2 Influenza Virus
credit: google

वहां से लौटने के बाद उसकी तबियत खराब हो गई। जांच में पता चला कि वह युवा कोविड-19 और H3N2 से संक्रमित था। अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार को उस युवा की मौत हो गई। (H3N2 Influenza Virus)

कई राज्यों में अलर्ट

नए वायरस के चलते कई राज्यों में अलर्ट घोषित किया गया है। दिल्ली में सभी अस्पतालों को अलर्ट रहने को कहा गया है। वहीं, देश में कोरोना के केस फिर से बढ़ गए हैं। (H3N2 Influenza Virus)

H3N2 Influenza Virus
credit: google

अचानक से केस में वृध्द हुई है। सरकार लोगों से सावधानी बरतने के लिए कह रही है। साथ ही मास्क लगाने की अपील कर रही है। (H3N2 Influenza Virus)

H3N2 Influenza Virus क्या है?

यह एक इन्फ्लूएंजा वायरस है, जो सांस की नली में संक्रमण पैदा करता है। यह वायरस पक्षियों और जानवरों को भी संक्रमित कर सकता है। पक्षियों और दूसरे जानवरों में इसके कई स्ट्रेन्स पैदा हो चुके हैं।

H3N2 Influenza Virus
credit: google

H3N2 वायरस इन्फ्लूएंजा-ए वायरस (Influenza A Virus) का सबटाइप है। WHO और अमेरिका के CDC के मुताबिक, यह मनुष्यों में इन्फ्लूएंजा का अहम कारण है। (H3N2 Influenza Virus)

H3N2 Influenza Virus के लक्षण

  • बुखार से लेकर खतरनाक निमोनिया हो सकता है।
  • एक्यूट रेस्पीरेटरी डिसट्रेस सिंड्रोम
  • तेज बुखार और नाक बहने की परेशानी

Also Read: इस 2 बैटरी वाली Electric Scooter के सामने नहीं टिकती ओला और हीरो की इलेक्ट्रिक स्कूटर, कई नए फीचर्स के साथ लैस

  • छाती में कफ की समस्या
  • थकावट और गले में खराश होना

Also Read: Kia Launches Its More Powerful And Feature-Rich ‘Carens’