Ank Jyotish 12 April 2023: अंक ज्योतिष के अनुसार आज के दिन का मूलांक 3 है और Ank Jyotish में मूलांक 3 के स्वामी बृहस्पति ग्रह कहलाते हैं। अंकों के संयोग और बृहस्पति के प्रभाव से मूलांक 3 वाले अनैतिक कृत्यों से दूर रहें तो मूलांक 6 वालों...
Ank Jyotish 12 April 2023:
अंक ज्योतिष के अनुसार आज के दिन का
मूलांक 3 है और
Ank Jyotish में मूलांक 3 के स्वामी
बृहस्पति ग्रह कहलाते हैं। अंकों के संयोग और बृहस्पति के प्रभाव से मूलांक 3 वाले अनैतिक कृत्यों से दूर रहें तो
मूलांक 6 वालों के लिए
धन लाभ की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। वहीं
मूलांक 9 वालों के लिए आर्थिक लाभ कमाने के लिए समय
अनुकूल है।
जानिए अपना मूलांक
Ank Jyotish की गणना में किसी व्यक्ति का
मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि
5 उस व्यक्ति का
मूलांक कहा जाएगा।
[caption id="attachment_45941" align="alignnone" width="700"]
credit: google[/caption]
अगर किसी की
जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1=
2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग
भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को
भाग्यांक कहा जाता है।
2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक
6 है। इस
Ank Jyotish को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक
Ank Jyotish आपके
मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके
अनुकूल हैं या नहीं।
आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक
Ank Jyotish की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका
मूलांक,
शुभ अंक और
लकी कलर कौन सा है।
तो आइए आज के
दैनिक अंक ज्योतिष सीरीज में मूलांक 1 से लेकर 9 तक सभी
मूलांक जातकों के
भविष्यफल जानते हैं...।
[caption id="attachment_45934" align="alignnone" width="1024"]

photo: stackumbrella[/caption]
Ank Jyotish: मूलांक 1- डॉक्यूमेंट्स पूरे रखें
मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन आपके स्वास्थ्य में थोड़ी कमी लाने वाला हो सकता है। काम की थकान परेशान कर सकती है। घरवालों का सहयोग मिलेगा और किसी तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते हैं। कागजी कार्रवाई के दौरान सतर्क रहें और डॉक्यूमेंट्स पूरे रखें, जरूरत पड़ सकती है।
- शुभ अंक- 21
- शुभ रंग- नारंगी
[caption id="attachment_45931" align="alignnone" width="696"]
credit: google[/caption]
Ank Jyotish: मूलांक 2- अधिकारियों का सहयोग
मूलांक 2 वालों के लिए आज का दिन कई नए मौके लेकर आएगा। नौकरी पेशा जातकों के लिए समय अनुकूल है, अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नए-नए लोगों से मिलने के मौके मिलेंगे और पुराने मित्रों से सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ भविष्य की योजनाओं पर काम करेंगे।
[caption id="attachment_45929" align="alignnone" width="696"]
credit: google[/caption]
Ank Jyotish: मूलांक 3- सेहत का रखें ध्यान
मूलांक 3 वाले आज किसी भी तरह के अनैतिक कृत्यों से दूर रहें। आपकी आज अध्ययन कार्यों के प्रति रुचि बढ़ सकती है। कुछ शोध से जुड़े काम आज पूर्ण होने की ओर बढ़ेंगे। सरकारी पक्ष की ओर से काम में दखल हो सकता है। कामकाज के समय अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें।
[caption id="attachment_45928" align="alignnone" width="1024"]
credit: google[/caption]
Ank Jyotish: मूलांक 4- काम करने के अवसर
मूलांक 4 वाले आज ज्यादा किसी पर भरोसा ना करें और ना ही किसी को उधार दें। संपत्ति में किसी प्रकार के बदलाव का मौका अभी बना हुआ है। घर पर व्यस्तता तो होगी ही साथ ही मन के अनुसार आपको काम करने के भी अवसर मिल सकते हैं। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।
[caption id="attachment_45924" align="alignnone" width="1024"]
photo: stackumbrella[/caption]
Ank Jyotish: मूलांक 5- लव लाइफ में मजबूती
मूलांक 5 वालों की लव लाइफ में मजबूती आएगी और रिश्ते को एक कदम और आगे लेकर जाएंगे। कार्यक्षेत्र के लिए परिश्रम में कमी नहीं आने देने की जरूरत है। नौकरी और व्यापार में अनुकूल परिस्थितियों का निर्माण आपके लिए सहायक हो सकेगा। माता पिता की सेहत का ध्यान रखें।
- शुभ अंक- 9
- शुभ रंग- केसरिया
[caption id="attachment_45922" align="alignnone" width="696"]

credit: google[/caption]
मूलांक 6: प्रभावशाली लोगों से मुलाकात
मूलांक 6 वालों को भाग्य का साथ मिलने से धन लाभ की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आर्थिक मजबूती आपको निवेश के साथ साथ मन की चीजों को करने का नया रास्ता भी दिखाएगी। किसी समारोह में कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।
[caption id="attachment_45921" align="alignnone" width="696"]
credit: google[/caption]
मूलांक 7: अनुकूल परिणाम प्राप्त
मूलांक 7 वालों को प्रॉपर्टी से जुड़े काम को रफ्तार मिलने से लाभ मिलेगा। शेयर मार्केट में बहुत अधिक निवेश से आज के दिन बचे रहने की सलाह दी जाती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए समय अच्छा है। किसी किसी विवाद में फंसे हुए हैं तो अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे।
- शुभ अंक- 18
- शुभ रंग- ग्रे
[caption id="attachment_45919" align="alignnone" width="696"]
credit: google[/caption]
मूलांक 8: सेहत का रखें ध्यान
मूलांक 8 वालों के लिए आज का दिन आर्थिक लाभ कमाने के लिए अनुकूल है। घर या वाहन खरीद की इच्छा को पूरा करने के लिए थोड़े प्रयास करेंगे तो सफल होंगे। अगर कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी है तो आज उससे राहत मिलती दिखाई दे सकती है। संतान की सेहत का ध्यान रखें।
[caption id="attachment_45918" align="alignnone" width="1024"]
photo: stackumbrella.in[/caption]
मूलांक 9: लाभ के लिए अनुकूल समय
मूलांक 9 वालों को आज कार्यक्षेत्र में सावधानी से काम करने की सलाह दी जाती है। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण हो सकते हैं। आज आप अपने मन की बात किसी को शेयर कर सकते हैं। कुछ समय अपने शौक को पूरा करने का भी मिलेगा। आर्थिक लाभ कमाने के लिए समय अनुकूल है।
- शुभ अंक-29
- शुभ रंग- गुलाबी
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि
Stackumbrella.In किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।