कोल्हापुर के एक बंद घर में हुए धमाके के बाद पुलिस जांच में जुटी है। शुरुआती जांच में जिलेटिन स्टिक से विस्फोट की आशंका, CCTV फुटेज भी खंगाली जा रही है।

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में करीब एक साल से बंद पड़े घर में हुए तेज धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, एक के बाद एक कई धमाकों की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को संदेह है कि यह सामान्य हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित विस्फोट हो सकता है। घटनास्थल से मिले शुरुआती सुरागों के आधार पर जिलेटिन स्टिक जैसे विस्फोटक के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।
फिलहाल पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विस्फोट के पीछे कौन लोग थे और उनका मकसद क्या था। मामले की जांच जारी है।