डॉक्टरों ने फायरमैन रोहित यादव और हेड कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) तीरथपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल हुए तीन अन्य दमकलकर्मियों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और वे खतरे से बाहर हैं।

ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने वाली ILGIM फैक्ट्री में 3 और 4 अगस्त की रात भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और करीब 10 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।
आग बुझाने के दौरान फैक्ट्री की एक साइड की दीवार और लोहे का एक बीम अचानक गिर गया। इसकी चपेट में पांच दमकलकर्मी आ गए। सभी को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया।

घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम मौके पर मौजूद है। राहत और बचाव कार्य जारी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि फैक्ट्री में आग लगने की वजह क्या थी।
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने वाली कंपनी में देर रात आग लगी थी। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने के दौरान फैक्ट्री की दीवार और लोहे का बीम गिर गया, जिससे दमकल विभाग के तीरथपाल सिंह और रोहित यादव की मौत हो गई। इस हादसे में तीन अन्य दमकलकर्मी घायल हुए हैं, जिनकी हालत अब स्थिर है।
पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आग लगने के कारणों की जांच जारी है।
(एजेंसी इनपुट: ANI)