हाल ही में हुए विधानसभा उपचुनावों के नतीजों पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के जनादेश का पूरा सम्मान करती है। गुजरात के मंजलपुर विधानसभा क्षेत्र में मिली जीत के लिए उन्होंने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया, वहीं बिहार के बांकीपुर और मध्य प्रदेश के दतिया में मिली हार को स्वीकार करते हुए आत्ममंथन करने की बात कही।

नितिन नवीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि भाजपा तीनों विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव परिणामों को पूरी तरह स्वीकार करती है।
उन्होंने गुजरात के मंजलपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने एक बार फिर भाजपा पर भरोसा जताया है। साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को इस जीत के लिए बधाई भी दी।
हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि बिहार के बांकीपुर और मध्य प्रदेश के दतिया में पार्टी को उम्मीद के मुताबिक जनादेश नहीं मिला। उन्होंने कहा कि भाजपा दोनों सीटों पर हार के कारणों की गंभीर समीक्षा करेगी और जनता के बीच नए उत्साह के साथ काम करेगी।
इस उपचुनाव का सबसे बड़ा उलटफेर बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर देखने को मिला।
जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को 19,324 वोटों से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
यह परिणाम इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि पिछले लगभग 30 वर्षों से बांकीपुर भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता था।
यह सीट उस समय खाली हुई थी जब नितिन नवीन राज्यसभा के लिए चुने गए और उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। वर्ष 2006 से लेकर सीट खाली होने तक नितिन नवीन लगातार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।
प्रशांत किशोर के लिए भी यह जीत बेहद खास है, क्योंकि यह उनके राजनीतिक करियर की पहली चुनावी जीत है और अब वे पहली बार बिहार विधानसभा पहुंचेंगे।