• Latest
  • Trending
  • All

मप्र मानवाधिकार आयोग ने सरकार से पूछा, दवाओं के आभाव में कोरोना और ब्लैक फंगस से हुईं कितनी मौतें

November 25, 2022
औरैया ठगी मामला

औरैया ठगी मामला: पीएम योजना के नाम पर ठगी, महिलाओं के नाम पर लोन लेकर लाखों उड़ाए, दो आरोपी गिरफ्तार

May 3, 2026
कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026: 35,000 से 1 लाख तक सब्सिडी…जानिए आवेदन से लेकर तैयारी तक की पूरी जानकारी!

May 2, 2026
Wheat Procurement

MP में पट्टे की ज़मीन पर खेती करने वालों की बल्ले-बल्ले! सरकार करेगी गेहूं की खरीद, जानें कृषि मंत्री ने क्या की घोषणा?

May 2, 2026
AI फिल्मों पर OSCAR के नए नियम

AI फिल्मों पर OSCAR के नए नियम!! अब केवल Human Writing और Acting पर ही मिलेगा Academy Award!!

May 2, 2026
Fruit Cultivation

Fruit Cultivation: इस फल ने बदल दी किसानों की तक़दीर, लाखों कमाकर बने दूसरों के लिए प्रेरणा, जानें सरकार कितनी दे रही सब्सिडी?

May 2, 2026
Ilhan Omar

कौन है Ilhan Omar जिसके पीछे हाथ धोकर पड़ गए हैं ट्रंप? ‘भाई से शादी की’…’नकली’ कहकर बनाया मज़ाक!!

May 2, 2026
PPF

बच्चों के भविष्य के लिए PPF: सुरक्षित निवेश, टैक्स फ्री रिटर्न और मजबूत फंड

May 2, 2026
एमपी जनगणना 2027

एमपी जनगणना 2027: घर-घर शुरू हुई डिजिटल जनगणना, 33 सवालों की पूरी लिस्ट, कौन सी जानकारी दें, क्या न शेयर करें और डेटा सुरक्षा की सच्चाई

May 2, 2026

Oggy and the Cockroaches की 2000cc David Putra बाइक असल में बनी: इंटरनेट पर छाया देसी जुगाड़!

May 2, 2026
RSSB Teaching Associates 2026

RSSB Teaching Associates 2026 सरकारी टीचर बनने का सुनहरा मौका… 3540 पदों पर बंपर भर्ती…जानिए पूरी डिटेल

May 2, 2026
CMF Watch 3 Pro

CMF Watch 3 Pro भारत में लॉन्च के लिए तैयार – AMOLED डिस्प्ले, AI कोच और मेटल बॉडी के साथ दमदार एंट्री

May 2, 2026
MP Mausam

MP के कई जिलों में भरी दोपहरी में बारिश, बालाघाट में पेड़ उखड़े और गाड़ियां क्षतिग्रस्त

May 2, 2026
Sunday, May 3, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home Top News

मप्र मानवाधिकार आयोग ने सरकार से पूछा, दवाओं के आभाव में कोरोना और ब्लैक फंगस से हुईं कितनी मौतें

Dhananjay by Dhananjay
November 25, 2022
in Top News
0
VIEWS
whatsappShare on FacebookShare on Twitter
मप्र मानवाधिकार आयोग ने शिवराज सरकार को नोटिस जारी कर पूछा है कि यदि कोरोना की तीसरी लहर आती है, तो सरकार की ओर से क्या तैयारियां हैं? इसके अलावा आयोग ने सरकार से ब्लैक फंगस के संबंध में जानकारी मांगी है। आयोग ने राज्य सभा सांसद विवेक तन्खा की याचिका पर शिवराज सरकार से नोटिस जारी कर 6 बिंदुओं पर स्पष्टीकरण देने को कहा है। 

मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार जैन ने स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर 28 मई तक जवाब देने को कहा है। इस नोटिस में कोरोना के इलाज को लेकर की गई व्यवस्थाओं, मौतों की जानकारी और दवाओं की कालाबाजारी को लेकर सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी देने को कहा गया है।

तन्खा का आरोप नहीं मिल रही ब्लैक फंगस की दवा : 
तन्खा ने आयोग में दायर की गई याचिका में सख्त आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश में अब कोविड-19 के साथ म्यूकर माइकोसिस के मामले भी सामने आ रहे हैं। प्रदेश के बड़े शहरों में अब इस बीमारी की वजह से मरीजों की मौत हो रही है।

आज मेरे पत्र याचिका पर संज्ञान लेकर मप्र मानव अधिकार आयोग ने मुख्य सचिव,अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य , तथा संभागीय आयुक्तों से महामारी सम्बंधित ६ मुद्दों पर जवाब तौर प्रतिवेदन तलब किया। ब्लैक फ़ंगस , दवाओं की कालाबाज़ारी , नक़ली दवाओं के वितरण,अस्पताल में बेड्ज़ की कमी इत्यादि …

— Vivek Tankha (@VTankha) May 18, 2021


तन्खा ने याचिका में भोपाल, इंदौर और जबलपुर में इस बीमारी से बड़ी संख्या में मरीजों की मौत होने की बात कही है और बताया है कि इस बीमारी से होने वाली मृत्यु दर 55 प्रतिशत है। साथ ही इस बीमारी की दवाओं की उपलब्धता भी आसान नहीं है। 

मेडिकल सुविधाओं और दवाओं की कमी से हो रही मौतें : 
वरिष्ठ अधिवक्ता ने अपनी याचिका में बताया है कि प्रदेश में अधिकतर मौतें प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की कमी, अस्पताल में डॉक्टर और नर्स की कम संख्या के साथ ही ऑक्सीजन वेंटिलेटर और दवाओं की कमी के कारण हो रही हैं। उन्होंने नकली दवाओं के इस्तेमाल के कारण भी मौतें होने का आरोप लगाया है।

RelatedPosts

औरैया ठगी मामला

औरैया ठगी मामला: पीएम योजना के नाम पर ठगी, महिलाओं के नाम पर लोन लेकर लाखों उड़ाए, दो आरोपी गिरफ्तार

May 3, 2026
Ilhan Omar

कौन है Ilhan Omar जिसके पीछे हाथ धोकर पड़ गए हैं ट्रंप? ‘भाई से शादी की’…’नकली’ कहकर बनाया मज़ाक!!

May 2, 2026
इमरजेंसी सायरन

क्या आपके मोबाइल पर अचानक बजा इमरजेंसी सायरन? सरकार कर रही है बड़ा टेस्ट

May 2, 2026
LPG सिलेंडर

1 मई 2026 से कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹993 महंगा: जानें नई कीमतें और किस पर पड़ेगा असर

May 2, 2026

मानव अधिकार आयोग को मप्र की जनता का प्रणाम।सरकार प्रयास रत है मगर दूर दृष्टि का अभाव।मीडिया को भी सलाम !! सामान्यतः मीडिया इस वक्त जनता के दर्द के साथ खड़ी है।यद्यपि कुछ साथियों की अज्ञानता पे तरस आता है।किसी ने सही कहा “ अगर वक्त रहते हम चुप है – तो अगला नम्बर हमारा है “ pic.twitter.com/KJf6GTTH0E

— Vivek Tankha (@VTankha) May 19, 2021


साथ ही अस्पतालों में बिस्तरों की कमी को भी बड़ी परेशानी का कारण बताया है। 

तन्खा की याचिका पर आयोग के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार जैन ने 6 बिंदुओं पर एसीएस स्वास्थ्य से जवाब मांगा है। 
1. 9 से 18 मई तक हर दिन प्रत्येक जिले में कोरोना और ब्लैक फंगस के कितने मरीज मिले? दवाओं के आभाव में कितनों की मौत हुई?
2. रोकथाम में उपयोग होने वाली दवाओं और इंजेक्शन की आपूर्ति के लिए क्या प्रयास हुए?
3.दवाओं और इंजेक्शन की कालाबाजारी के संबंध में कितनी एफआईआर दर्ज हुईं? इस दाैरान आरोपियों पर कौन सी धाराएं लगाई गईं?
4. दवाओं और इंजेक्शन की कालाबाजारी रोकने के लिए क्या उपाय किए गए?
5. हर जिले में निजी और सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध बेड की संख्या
6. महामारी की यदि तीसरी लहर आती है, तो सरकार ने क्या तैयारियां कर रखी हैं?

यह भी पढ़ें : हिमंत बिस्वा सरमा के सीएम बनने के बाद मप्र में भी सिंधिया के मुख्यमंत्री बनने की सुगबुगाहट
ADVERTISEMENT
Previous Post

वायरल वीडियो: ITBP के सिपाही ने कोरोना वारियर्स को दिया शानदार ट्रिब्‍यूट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Next Post

वैक्‍सीन लगवाओं फ्री बियर पाओ: कोरोना टीकाकरण को बढावा देने की लिए इस देश ने लागू की स्‍कीम

Next Post

वैक्‍सीन लगवाओं फ्री बियर पाओ: कोरोना टीकाकरण को बढावा देने की लिए इस देश ने लागू की स्‍कीम

बक्सवाहा जंगल बचाओ अभियान : ऑक्सीजन को तरस रहे देश में सवा दो लाख पेड़ काटे जाने की तैयारी

StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.