ITBP (Indo-Tibetan Border Police) के एक सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चांओं में है जिसमें वह कोरोना वारियर्स को मंडोलिन बजाकर श्रद्धांजलि दे रहा है।

यह वीडियो भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के ऑफिश्यिल ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। क्लिप में, कांस्टेबल राहुल खोसला ने कोरोना वॉरियर्स को याद करते हुए मैंडोलिन पर एक भावनात्मक धुन बजाई। यह धुन फिल्‍म कर्मा के “हर करम अपना करेंगे,” गाने पर बजाई गई है।

यहां देखें वीडियो:

वीडियो वायरल होने के बाद कांस्टेबल राहुल खोसला को काफी सराहना मिल रही है साथ ही वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है।

यहां देखें नेटिजन्‍स की प्रतिक्रया

वहीं अगर भारत में कोरोना वायरस की बात की जाए तो पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 2,67,334 नए मामले दर्ज किए गए हैं, रोजाना हजारों की संख्‍या में कोरोना से लोगों की मौतें हो रही हैं। लेकिन डॉक्‍टर्स अपना प्रयास जारी रखें हुए हैं उम्‍मीद की रही है जल्‍द ही कोरोना के मामलों में कमी देखने को मिलेगी।  

यह भी जरूर पढ़ें- इंस्पिरेशन: मिलिए हैदाराबाद की छात्र दीप्ति नरकुटि से जिन्‍हें ऑफर हुआ 2 करोड़ का पैकेज