WPL Auction: Women’s Premire League के पहले सीजन के ऑक्शन के लिए 409 खिलाडियों को चयनित किया गया। इस ऑक्शन में कुल 5 फ्रेंचाइजी हिस्सा ले रही है, सभी के पास कुल 18 slots खाली है।

काफी लंबे इंतजार के आखिरकार Women’s Premire League (WPL) के लिए पहली नीलामी आज होने जा रही है। मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में दोपहर 02:30 बजे से ऑक्शन शुरू होगा।

WPL League
Source – Google

इस ऑक्शन में 15 देशों की कुल 409 खिलाड़ियों पर बोली लगेंगी।जिसमें से महज 75 से 90 खिलाड़ियों की ही किस्मत चमकने वाली है। WPL Auction के लिए BCCI ने महिला को चुना है।

ऑक्शन में भारत की 246 खिलाड़ी होंगी (WPL Auction):

WPL 2023 ऑक्शन के लिए करीब 1525 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 409 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया। इन 409 खिलाड़ियों में से 246 भारतीय और 163 विदेशी खिलाड़ी हैं। 163 विदेशी खिलाड़ियों में 8 प्लेयर्स एसोसिएट देशों से भी हैं।

जिन 409 खिलाड़ियों को नीलामी के लिए चुना गया है, उनमें से 202 खिलाड़ी International स्तर पर भी खेल चुकी हैं, जबकि 199 खिलाड़ियों का अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट डेब्यू नहीं हुआ है।

ऑलराउंडर पर रहेगी नजर (WPL Auction):

WPL League
Source – Google

इस ऑक्शन में ऑलराउंडर की संख्या सबसे ज्यादा है,इन वजहों से भी ऑलराउंडर पर ऑक्शन में काफी नजरे रहेंगी। ऑक्शन में भारत से 127 और विदेशों से तक़रीबन 73 ऑलराउंडर इस ऑक्शन का हिस्सा होंगी।

गेंदबाजों की संख्या भारत से 51 और विदेशों से 42 गेंदबाज हिस्सा ले रहे हैं।बल्लेबाज की संख्या भारत से 42 और विदेशों से 29 है,वहीँ बात करे हम विकेटकीपर की तो भारत से 26 खिलाड़ी और 19 विदेशी खिलाड़ी इस ऑक्शन का हिस्सा बनेंगी।

ऑक्शन पर्स में कुल 60 crore रुपये (WPL Auction):

हर फ्रेंचाइजी के पर्स में ऑक्शन के लिए कुल 12-12 करोड़ रुपए होंगे।यानी कुल 60 करोड़ रुपए दांव पर होंगे। हर फ्रेंचाइजी को कम से कम 9-9 करोड़ रुपए ऑक्शन में खर्च करना अनिवार्य है।

वैसे, उम्मीद की जा रही है कि नीलामी के दौरान सभी फ्रेंचाइजी का पर्स पूरा-पूरा खाली हो सकता है। इस ऑक्शन में 24 खिलाड़ियों की बेस प्राइस 50 लाख रुपए है. वहीं, 30 खिलाड़ियों की बेस प्राइस 40 लाख रुपए रखी गई है. इसके बाद 30, 20 और 10 लाख बेस प्राइस वाली खिलाड़ी भी इस ऑक्शन में शामिल है।

WPL के पहले सीजन में कुल 5 टीम हिस्सा लेंगी। हर फ्रेंचाइजी अपने स्क्वाड में 15 से 18 खिलाडियों को रख सकती है और हर फ्रेंचाइजी अपनी अपनी स्क्वाड में ज्यादा से ज्यादा 6 विदेशी खिलाड़ी को खरीद सकती है।

WPL Auction
Source – Google

ये भी पढ़े: भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया। जेमिमा ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी

किन खिलाडियों पर हो सकती है पैसों की बरसात (WPL Auction):

भारतीय खिलाड़ियों में हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा और रेणुका सिंह पर जमकर पैसों की बारिश हो सकती वहीं विदेशी खिलाड़ियों में ताहिला मैक्ग्रा ,सोफी डिवाइन, एलिसा हिली, एलिसी पैरी, हैली मैथ्यूज़, शबनीम इस्माइल, बेथ मूनी और सोफी एकलस्टोन जैसी दिग्गज खिलाड़ियों की बोली करोड़ों में जा सकती है|

ये भी पढ़े: अब कैसी है रिषभ पंत की तबीयत, खुद ही पोस्ट शेयर कर दी जानकारी