Agriculture

Sonalika ने बना डाली ऐसी मशीन, कुछ ही मिनटों में हो जाएगा पूरा खेत खाली

Sonalika

Sonalika: भारत की स्वदेशी कंपनी सोनालिका अभी तक तो सिर्फ ट्रैक्टर बनाने के लिए ही मशहूर थी लेकिन अब भारत की इस कंपनी ने कुछ ऐसी मशीनें बनाना शुरू कर दिया है जिसे विदेश की बड़ी-बड़ी कंपनियां भी नहीं बना पा रही है और आज हम एक ऐसे ही नई मशीन के बारे में आपको बताने वाले हैं जो आपके खेत को कुछ ही मिनटों के अंदर खाली कर देगी और आपको बची हुई फसल के अवशेष भी जलाने नहीं पड़ेंगे।

जिस मशीन के बारे में हम आज बात कर रहे हैं वह Sonalika कंपनी द्वारा बनाई गई Square Baler मशीन है जो इस समय देश में किसानों को खूब पसंद आ रही है और कई किसान इसे खरीद कर ले भी आए हैं और आज हम आपको इस मशीन के बारे में विस्तार से बताएंगे यह क्या काम करती है और इसकी कीमत कितनी है।

Sonalika

Sonalika बेलर मशीन क्या काम करती है

आपको बता दें आज भी भारत के अधिकतर किसान फसल काटने के बाद खेत में बचे अवशेषों को जला देते हैं और इससे पर्यावरण को तो नुकसान होता ही है लेकिन इसके साथ ही खेत को भी नुकसान होता है लेकिन सरकार के कई प्रयासों के बाद भी आज भी किसान अपनी पराली को जला देते हैं लेकिन यदि किसान इस Sonalika की मशीन का उपयोग करें तो यह मशीन किसानों को अतिरिक्त आमदनी भी प्रदान करेगी इसके साथ पर्यावरण और खेत को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।

जब आपके खेत से फसल कट जाती है और खेत में जो अवशेष बचते हैं तो उनको यह मशीन उठाती है और एक चौकोर बंडल बनाकर निकाल देती है और यह मशीन ट्रैक्टर के पीछे लग जाती है और खेत से परली उठाकर उसे राशियों से बांधकर पीछे से बंडल निकाल देती है और आपको बता दे की यह मशीन धान और गेहूं जैसी कई फसलों के अवशेष के बंडल बना देती है और इसी के साथ आपको बता दें यह मशीन जो एक बंडल बनाती है उसका वजन लगभग 40 किलो से लेकर 50 किलो तक होता है और इस मशीन की चौड़ाई लगभग 7 से 8 फीट है।

Sonalika बेलर मशीन इस्तेमाल के फायदे

सोनालिका की इस नई Square Baler मशीन के वैसे तो कई फायदे हैं लेकिन पर्यावरण को बचाने के साथ किसानों को अतिरिक्त आए मिलना या किसान के पास जो पशु है उनके लिए अतिरिक्त चारा मिलना और उसके साथ ही किसान की खेत की मिट्टी को कोई नुकसान न होना जो जलाने की वजह से होता है यह भी एक इसका काफी बड़ा फायदा है जिस वजह से लोग इस मशीन को काफी पसंद कर रहे हैं।

किस ट्रैक्टर से चलेगी Sonalika Baler मशीन

वैसे तो Sonalika की यह मशीन काफी बड़ी है लेकिन फिर भी इस मशीन के लिए मात्र 55 हॉर्स पावर का ट्रैक्टर भी आसानी से चला सकता है और यदि किसान के पास इससे बड़ा कोई ट्रैक्टर है तो उस ट्रैक्टर से भी किसान इस मशीन को चला सकते हैं और आजकल कई किसान 55-60 हॉर्स पावर के ट्रैक्टर लेना पसंद कर रहे हैं क्योंकि इससे उनके काम करने की रफ्तार भी बढ़ती है।

यह भी पढ़ें: Gehu में पहले पानी के साथ डाल दो यह खाद, ट्रॉली भर-भर के निकलेगा गेहूं

Sonalika Baler मशीन की कीमत

Sonalika कंपनी ने अपनी इस Square Baler मशीन की कीमत 13.5 लाख रुपए रखी है वैसे यदि आप किसी विदेशी कंपनी की ऐसी ही मशीन को लेना चाहते हैं तो वह इससे काफी महंगी मिलेगी लेकिन भारत की इस कंपनी की यह बेलर मशीन पर आपको अलग-अलग राज्य के हिसाब से सब्सिडी भी मिल जाती है और किसी-किसी राज्य में 50 परसेंट तक सब्सिडी भी मिलती है।

Share post: facebook twitter pinterest whatsapp