Jalaun News: यूपी के जालौन से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। पीएम आवास योजना के तत्वाधान में मकान निर्माण के दौरान भारी मात्रा में चांदी के सिक्के बरामद हुए हैं। गौर करने वाली बात यह है कि ये चांदी के सिक्के तकरीबन 150 साल पुराने बताए जा रहे हैं।...
Jalaun News: यूपी के जालौन से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। पीएम आवास योजना के तत्वाधान में मकान निर्माण के दौरान भारी मात्रा में चांदी के सिक्के बरामद हुए हैं। गौर करने वाली बात यह है कि ये चांदी के सिक्के तकरीबन 150 साल पुराने बताए जा रहे हैं। (Jalaun News)
मौके से अब तक 250 चांदी के सिक्के और चांदी के कंगन प्राप्त हुए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। (Jalaun News)
प्रधानमंत्री आवास योजना काम चल रहा
पीएम आवास योजना के तहत इस मकान का निर्माण जालौन के व्यासपुरा गांव में चल रहा है। किसान कमलेश कुशवाहा ने बताया कि पीएम आवास योजना की राशि मिलने के बाद वे मकान का निर्माण करा रहे थे।
[caption id="attachment_29383" align="alignnone" width="1200"]

Credit- Google[/caption]
इस बीच 10 मार्च को मकान की बुनियादी की खुदाई के दौरान मजदूरों को चांदी के सिक्के मिले।
Also Read:
Yoga Practice के द्वारा जीवन करे रोग मुक्त
आग की तरह फैली खबर (Jalaun News)
देखते ही देखते ये खबर आग की तरह फैल गई। जिसके तुरंत बाद प्रशासन ने घटना की संज्ञान लिया। खुदाई का जिम्मा प्रशासन ने अपने हाथ ले लिया।
[caption id="attachment_29382" align="alignnone" width="1200"]

Credit- Google[/caption]
रिपोर्ट्स के अनुसार ये चांदी के सिक्के साल 1861 के हैं और इसका इस्तेमाल भी किया जाता था।
Also Read:
Window Styles in Home Decor