Sidharth-Kiara Advani के रिसेप्शन में काफी भीड़ थी और बॉलीवुड के तमाम नामी सितारे शामिल हुए थे। वहीं रिसेप्शन की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे थे।

इस काली साड़ी वाली महिला ने जीता फैंस का दिल 

रिसेप्शन के एक वीडियो में सिड और कियारा को उनके परिवारों के साथ “बुर्ज खलीफा” गाने पर डांस करते दिखाया गया है। डांस के दौरान काली साड़ी में एक महिला भी बेहतरीन परफॉर्म करती नजर आई। अब लोग पूछ रहे हैं कि यह महिला कौन है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि काली साड़ी पहने एक महिला Sidharth-Kiara के रिसेप्शन में जमकर डांस कर रही है। वीडियो में उनका चेहरा नहीं दिख रहा है, केवल उनकी पीठ दिखाई दे रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

महिला की पहचान अब तक हैं गुमनाम 

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने टिप्पणी लिखी है कि महिला कौन है, और अन्य लोगों ने संभावित उत्तर सुझाए हैं। अभी के लिए, हम नहीं जानते कि वह कौन है।

Sidharth-Kiara बंधे पवित्र बंधन में 

गौरतलब है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अपनी शादी के रिसेप्शन के लिए मनीष मल्होत्रा के आउटफिट को चुना था।

Sidharth-Kiara

7 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ में कियारा और सिद्धार्थ ने सात फेरे लिए। दोनों की शादी के रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई नामी सितारे शामिल हुए थे।

Also Read: मुख्यमंत्री Shivraj Singh Chouhan ने Digvijay Singh पर साधा निशाना

शादी में नजर आया कैप्टन बत्रा का परिवार 

Sidharth-Kiara की शादी में कैप्टन बत्रा के परिवार से उनके जुड़वां भाई सिद्धार्थ-कियारा की शादी में अपनी पत्नी और बेटी के साथ शामिल हुए थे।

Siddhartha-Kiara
credit: google

कपल की कुछ तस्वीरें हाल ही में ऑनलाइन सामने आई हैं और इनमें वे कैप्टन बत्रा के परिवार के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। खबरों की मानें तो फिल्म “शेरशाह” की शूटिंग के दौरान सिद्धार्थ और कियारा एक-दूसरे के काफी करीब आ गए और शादी करने का फैसला कर लिया।

Also Read: Hardik-Natasha Get Married Again! See their Beautiful Pics Here