Samantha Ruth Prabhu:  इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘शाकुंतलम’ के प्रमोशन को अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु काफी चर्चा में बनी हुई हैं। फिलहाल वह हैदराबाद में पेद्दाम्मा मंदिर गईं और भगवान का आशीर्वाद लिया हैं।

Samantha
Credit: Google

बता दें कि हाल ही में सामंथा ने एक निजी स्क्रीनिंग के दौरान अपनी फिल्म देखी और सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया। फिलहाल उन्होंने इसके प्रचार के लिए कमर कस ली है।

Samantha Ruth Prabhu ने शेयर किया पोस्ट

बता दें कि शाकुंतलम के निर्देशक गुणशेखर, सामंथा रुथ और एक्टर देव मोहन पेद्दाम्मा तल्ली मंदिर गए। देव मोहन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा-

‘एक नई शुरुआत! शानदार अंदाज में शाकुंतलम के प्रमोशन की शुरुआत। आपके आशीर्वाद की जरूरत है। उम्मीद है आपका सहयोग जरूर मिलेगा।

Also Read: GhumHaiKisikeyPyaarMeiin: सई की जिंदगी में होने वाली सत्या की एंट्री, क्या झेल पाएगा विराट? पढ़े पूरी खबर

Samantha Ruth Prabhu के फैंस ने दी बधाई

Samantha
Credit: Google

Samantha: ये तो साफ तस्वीरों में नजर आरहा है कि सामंथा और देवमोहन व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में सामंथा मुस्कुराती नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में फिल्म के दोनों सितारे मंदिर की ओर प्रवेश करते नजर आ रहे हैं। उन्होनें हाथों में पूजा का समान लिया हुआ है।

Samantha
Credit: Google

तीसरी तस्वीर में बाकी टीम के साथ दोनों तस्वीर क्लिक कराते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। हर कोई सामंथा की इस फिल्म के लिए बेसब्र नजर आ रहा है। यूजर्स देव मोहन और सामंथा को फिल्म के लिए बधाई दे रहे हैं।

कब रिलीज होगी ‘शाकुंतलम’ 

Samantha: यह फिल्म 14 अप्रैल 2022 को रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी। यह प्रोजेक्ट गुणशेखर के साथ सामंथा की पहली साझेदारी है।

Samantha
Credit: Google

इस फिल्म की कहानी राजा दुष्यंत और शकुंतला की पौराणिक कथा से प्रेरित है और महाकवि कालिदास के संस्कृत नाटक अभिज्ञान ‘शाकुंतलम’ से ली गई है।

Also Read: Neetu Kapoor Calls Alia Bhatt “Bahurani” on Her Birthday