Rakhi Sawant के पति आदिल खान दुर्रानी की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। अब एक ईरानी महिला ने आदिल के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि आदिल ने शादी का झांसा देकर 5 महीने तक उसके साथ रेप किया हैं।

Rakhi Sawant के पति आदिल के खिलाफ दर्ज हुए ये केस

महिला ने मैसूर के वीवी पुरम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आदिल के खिलाफ IPC की धारा 376, 417, 420, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है।

Rakhi Sawant
Credit: Google

इससे पहले Rakhi Sawant ने भी आदिल पर धोखाधड़ी और मारपीट का आरोप लगाया था।

ईरानी महिला के संग बनाया शारीरिक संबंध

ईरानी महिला फार्मेसी की पढ़ाई करने भारत आई थी और मैसूर के एक कॉलेज में आदिल से मिली थी। आदिल वहां एक फूड आउटलेट का मालिक था और ईरानी महिला खाना खरीदने के लिए उसकी दुकान पर जाया करती थी।

Aadil Khan
Credit: Google

वे दोनों धीरे-धीरे काफी करीब आ गए, उन दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने। लेकिन जब महिला ने आदिल से पूछा कि क्या वह उससे शादी करना चाहता है, तो उसने यह कहते हुए साफ इनकार कर दिया कि वह पहले भी कई लड़कियों के साथ संबंध बना चुका है।

आदिल ने दी थी जान से मारने की धमकी

ईरानी महिला ने आदिल से कहा कि अगर उसने उससे शादी नहीं की तो वह उसकी शिकायत पुलिस में कर देगी। इसके बाद आदिल ने दो अलग-अलग नंबरों से उसकी अंतरंग तस्वीरें भेजीं और कहा कि अगर वह पुलिस के पास गई तो वह इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा कर देगा। उसने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित महिला ने पुलिस को वह दोनों नंबर भी दिखाए।

Rakhi Sawant ने भी लगाये कई आरोप

Rakhi Sawant ने अपने पति आदिल पर धोखाधड़ी और मारपीट का आरोप लगाया है।

Rakhi Sawant
Credit: Google

राखी की शिकायत पर उन्हें गिरफ्तार भी किया गया है। 6 फरवरी को राखी ने आदिल के खिलाफ अफेयर और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसके बाद ओशिवारा पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

Also Read: Rakhi Sawant के एक्स पति रितेश ने किया एक बड़ा खुलासा, ठहराया राखी के दोस्तों को दोषी