बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर(Prateik Babbar) अपने नए रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। वह कुछ समय से अभिनेत्री प्रिया बनर्जी को डेट कर रहे हैं, और उन्होंने हाल ही में एक दूसरे के लिए अपना प्यार दिखाने के लिए टैटू भी बनवाया है।

कपल ने शेयर किया इंस्टाग्राम पर टैटू की तस्वीर 

इस कपल ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की जिसमें दोनों ऊपर आसमान की तरफ देख रहे हैं। हालांकि, फोटो में उनके चेहरे नजर नहीं आ रहे हैं। इसके अलावा अन्य तस्वीरों में दोनों ने टैटू भी गुदवाया हुआ है जो दिखाई दे रहा है।


इस पोस्ट में टैटू में कपल ने लिखा “पीबी” फैन्स कयास लगा रहे हैं कि उन दोनों का इशारा एक दूसरे के लिए हो सकता है जिसका अर्थ अभिनेता Prateik Babbar और प्रिया बनर्जी होगा।

फैंस ने दिया ढ़ेर सारा प्यार

दोनों की तस्वीरों पर कपल के फैन्स बहुत प्यार से रिएक्ट कर रहे हैं। अभिनेत्री मृणाल ठाकुर और Prateik Babbar की बहन जूही बब्बर सोनी ने पोस्ट पर दिल के इमोजी शेयर किए।

prateik babbar with gf
credit: google

जबकि गायक और अभिनेता मियां चांग ने मजाक में लिखा, “अब आपने सभी के उत्साह को शांत कर दिया है।” डेटिंग की अफवाहें उड़ रही थीं, लेकिन युगल ने अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की थी।

Prateik Babbar ने लिया पूर्व पत्नी से तलाक

प्रतीक और प्रिया लंबे समय से दोस्त हैं और फिलहाल वे रिलेशनशिप में हैं। ऐसी भी अटकलें हैं कि ये दोनों पहले से ही एक रिश्ते में हैं, भले ही उन्होंने सार्वजनिक रूप से इस बारे में कुछ नहीं कहा हो।

prateik babbar with gf
credit: google

ऐसा इसलिए क्योंकि Prateik Babbar अभी भी अपनी पूर्व पत्नी सान्या से शादीशुदा थे। और उनसे जुड़े तलाक को अंतिम रूप देने में जुझे हुए थे।

Also Read: Rakhi Sawant खुद लड़ना चाहती है अपना केस, यहाँ जाने कोर्ट रूम का पूरा हाल

कपल का वर्क फ्रंट

प्रिया बनर्जी एक ऐसी अदाकारा हैं जो नेटफ्लिक्स जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काम करने के लिए जानी जाती हैं। वह ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ जज्बा जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

prateik babbar with gf
credit: google

और गर Prateik Babbar की बात करे तो उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में कई बेहतरीन प्रोजेक्ट्स पर काम किया है, जिनमें फोर मोर शॉर्ट्स प्लीज, इंडिया अंडर लॉकडाउन, छिछोरे, एक दीवाना था, जाने तू या जाने ना शामिल हैं।

Also Read: Selfie Trailer 2 Out: The Merciless War Begins Between A Superstar And His Biggest Fan