Motorola: यदि आप कोई नया मोबाइल खरीदना चाहते हैं तो आज हम आपको Motorola के latest Phones के बारे में बताएंगे क्योंकि वर्तमान समय में मोटरोला ने Moto G13 मोबाइल की कीमत को घटा दिया है क्योंकि इस समय Samsung का 5G मोबाइल ₹10000 से कम कीमत पर मिल रहा है इसीलिए सैमसंग को टक्कर देने के लिए मोटोरोला ने इस मोबाइल की कीमत को घटा दिया है।

वही आपको बता दें की इस मोबाइल में 50 मेगापिक्सेल का कैमरा दिया जाता हैं इसीलिए यदि आप इस मोबाइल को खरीदना चाहते हैं तो आज हम आपको Moto G13 के कैमरा के साथ इस मोबाइल के प्रोसेसर और बैटरी के बारे में भी बताएंगे इसी के साथ आज हम आपको इस मोबाइल की नई कीमत के बारे में भी जानकारी देंगे।

मोटोरोला G13 के स्पेसिफिकेशन (Motorola G13 Specifications)

Motorola
Credit: Google
  • डिस्प्ले:- मोटोरोला G13 में 6.5 इंच की एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्पले दी जाती है।
  • रिफ्रेश रेट:- यह मोबाइल 90Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।
  • रियर कैमरा:- इस मोबाइल में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर कैमरा लगाया गया है।
  • फ्रंट कैमरा:- मोटोरोला G13 में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
  • बैटरी:- इस मोबाइल में 5000 एमएएच की बैटरी लगाई गई है।

मोटोरोला G13 के फ़ीचर्स (Motorola G13 Features)

Motorola
Credit: Google
  • यह मोबाइल 4G, 3G और 2G नेटवर्क को सपोर्ट करता है।
  • यह मोबाइल 4K में 30 एफपीएस पर वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।
  • मोटोरोला G13 मैट चारकोल और लैवंडर ब्लू कलर में उपलब्ध है।
  • यह मोबाइल एंड्राइड 13 पर बेस्ड है।
  • मोटोरोला G13 में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट लगाया गया है।
  • इस मोबाइल में IP52 वॉटर रेपेलेंट डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है जो आपके मोबाइल को वाटर से प्रोडक्ट करता है।

Motorola G13 में मिलेगा दमदार प्रोसेसर

Motorola G13 में एक शानदार प्रोसेसर लगाया गया है इसीलिए इस मोबाइल का परफॉर्मेंस काफी ज्यादा अच्छा है क्योंकि यह मोबाइल हीलियो G85 प्रोसेसर के साथ आता है वही आपको बता दें कि इस मोबाइल में 4GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है इसी के साथ इस मोबाइल के स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड डालकर एक्सपेंड भी किया जा सकता है।

मोटोरोला G13 की नई कीमत (Motorola G13 New Price)

Motorola
Credit: Google

आपको बता दें कि भारत में हाल ही में Lava ने नया दमदार मोबाइल लॉन्च किया है इसलिए मोटरोला ने भी मोटरोला G13 की कीमत को कम किया है क्योंकि फ्लिपकार्ट पर इस मोबाइल के 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹13,999 है लेकिन आपको इस मोबाइल पर ₹4000 का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल रहा है जिसका बाद यह मोबाइल आपको मात्र ₹9,999 में मिल जाएगा लेकिन यदि आपके पास फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड है तो आप इस मोबाइल पर 5% का एक्स्ट्रा कैशबैक भी ले सकते हैं इसके साथ इस मोबाइल पर ₹9,450 का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।