देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च 2026 को असम के गुवाहाटी से PM Kisan योजना की 22वीं किस्त जारी कर दी है। एक क्लिक के जरिए सीधे किसानों के बैंक खाते में ₹2000 ट्रांसफर किए गए हैं। इस बार करीब 9.7...

देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च 2026 को असम के गुवाहाटी से PM Kisan योजना की 22वीं किस्त जारी कर दी है। एक क्लिक के जरिए सीधे किसानों के बैंक खाते में ₹2000 ट्रांसफर किए गए हैं। इस बार करीब 9.7 करोड़ किसानों को लगभग ₹20,500 करोड़ की राशि DBT के माध्यम से दी गई है।
लेकिन हर बार की तरह इस बार भी कुछ ऐसे किसान हैं, जिनके खाते में अभी तक पैसा नहीं पहुंचा है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है सरकार ने इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं, जहां आप अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं।
अगर आप पात्र हैं और फिर भी 22वीं किस्त का पैसा आपके खाते में नहीं आया है, तो आप सीधे सरकार से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए दो आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं,
155261 और 011-24300606
इन नंबरों पर आप सोमवार से शुक्रवार, सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक कॉल कर सकते हैं। यहां आपकी समस्या दर्ज की जाएगी और समाधान में मदद की जाएगी।
अगर आपको यह जानना है कि आपका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं, तो इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है। बस PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और Farmers Corner सेक्शन खोलें। वहां “Beneficiary Status” पर क्लिक करें। इसके बाद आपसे आधार नंबर, बैंक अकाउंट या मोबाइल नंबर मांगा जाएगा। जैसे ही आप जानकारी भरेंगे, आपके सामने आपकी पूरी स्थिति खुलकर आ जाएगी नाम है या नहीं, पैसा आया या रुका हुआ है।
आज के समय में सब कुछ मोबाइल से आसान हो गया है। अगर आप वेबसाइट का झंझट नहीं चाहते, तो PM Kisan मोबाइल ऐप डाउनलोड कर लें। ऐप इंस्टॉल करने के बाद आप आसानी से अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं और योजना से जुड़ी हर जानकारी अपने फोन पर ही पा सकते हैं।
PM Kisan यानी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का मकसद देश के छोटे और मध्यम किसानों को आर्थिक मदद देना है। इस योजना के तहत हर साल ₹6000 की राशि तीन किस्तों में दी जाती है पहली किस्त अप्रैल से जुलाई के बीच, दूसरी अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी दिसंबर से मार्च के बीच जारी होती है।
कई बार छोटी-छोटी गलतियों की वजह से भी पैसा अटक जाता है जैसे आधार लिंक न होना, बैंक डिटेल गलत होना या eKYC पूरा न होना। इसलिए हेल्पलाइन पर कॉल करने से पहले ये चीजें भी जरूर चेक कर लें।