देश के करोड़ों किसानों के लिए बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। PM किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त आने से पहले ही सरकार ने लाभार्थी सूची में बहुत बड़ा बदलाव शुरू कर दिया है।

जहां एक तरफ देश के करोड़ों किसान ₹2000 की अगली किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वही लाखों किसानों के नाम लिस्ट से गायब होने की खबर सामने आने लगी है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस लिस्ट में केवल फर्जी लाभार्थी नहीं बल्कि असली और पात्र किसानों के नाम भी शामिल है।

उत्तर प्रदेश बिहार समिति कई राज्यों से बड़े स्तर पर नाम हटाए जाने की खबर ने किसानों की चिंता को बढ़ा दिया है। अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर ऐसा सरकार क्यों कर रही है? नाम काटने को कैसे रोकें और नाम यदि कट चुका है तो इसे दोबारा कैसे ऐड करवाएं?

PM किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त कब आएगी

PM किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जून-जुलाई 2026 के बीच आने की उम्मीद है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना ₹6000 की तीन किस्त दी जाती है, जिसमें हर किस्त ₹2000 की होती है। हाल ही में मार्च 2026 में PM किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त रिलीज कर दी गई है। और अब सूत्रों की माने तो PM किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जून के अंतिम सप्ताह या जुलाई के पहले सप्ताह तक जारी कर दी।

क्यों काटे जा रहे हैं योजना से नाम?

हर सरकारी योजना की तरह इस योजना में भी काफी सारा फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी चल रही है। ऐसे में सरकार में PM किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त आने से पहले फर्जी लाभार्थियों को हटाने और सही किसानों तक लाभ पहुंचाने के लिए वेरिफिकेशन अभियान चलाया है।

  • कई किसान जिन्होंने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाया है उनके नाम हटाए जा रहे हैं।
  • साथ ही एक परिवार से दो लोग लाभ ले रहे हैं इसीलिए इन लोगों के नाम भी हटाए जा रहे हैं।
  • कई किसान ऐसे हैं जिनके आधार कार्ड बैंक से लिंक नहीं है उनके नाम भी सूची से हटाए जा रहे हैं।
  • ऐसे किसान जिनके जमीनी कागजात सही नहीं है या अपडेटेड नहीं है उनके नाम भी सूची से हटाए जा रहे हैं।
  • वे किसान जिनके आधार कार्ड में डाटा अलग है और योजना में नाम अलग है उनके नाम भी काटे जा रहे हैं।

PM किसान सम्मान निधि योजना से नाम कट गया है तो क्या करें?

  • PM किसान सम्मान निधि योजना से यदि नाम कट गया है तो PM किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त आने से पहले जल्द से जल्द ई-केवाईसी पूरा कर लें।
  • आधार कार्ड और बैंक खाते को लिंक कर लें।
  • अपने नाम और सारी डिटेल को चेक करें और यदि किसी में कोई त्रुटि है तो उसे जल्द से जल्द अपडेट करें।
  • अपने जमीन के रिकॉर्ड सही तरीके से अपडेट करवाएं।
  • नजदीकी कृषि कार्यालय या CSC सेंटर पर जाएं और सारी जानकारी हासिल करें।
  • यदि नाम कट गया है तो सुधार के बाद फिर से लिस्ट में जोड़ दिया जाएगा।

योजना की सूची और स्टेटस कैसे चेक करें?

  • PM किसान सम्मान निधि योजना 23वीं किस्त आने से पहले घर बैठे ही अपना स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले PM किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां जाकर बेनिफिशियरी स्टेटस के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना आधार नंबर या मोबाइल नंबर डालें।
  • नंबर डालते ही स्क्रीन पर स्टेटस आ जाता है।
  • यदि स्टेटस पेंडिंग है या फेल है तो इसका मतलब सुधार की जरूरत है।

PM किसान योजना किसानों के लिए बेहद ही मददगार योजना है। 22 किस्तों का लाभ उठा चुके किसानों के लिए जरूरी है कि वह PM किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त के लिए भी तैयारी कर लें और जल्द से जल्द अपने डॉक्यूमेंट में जरूर के सुधार करें। यह सुधार न केवल सरकार की मदद करते हैं बल्कि किसानों को भी किस्त का लाभ पहुंचाने में सहायता करते हैं। यदि नाम कट भी गया है तो चिंता ना करें, थोड़ा सा सुधार और अपडेट कर किसान बिना किसी परेशानी के योजना का लाभ ले सकते हैं।

Read More: Cannes 2026 Aishwarya Rai के बिना अधूरा!! फैन्स का फूटा गुस्सा… L’Oreal का बयान ऐश्वर्या हैं ‘OG Queen’ एंट्री है Confirm