Google ने भारत में अपने 453 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है।

453 भारतीय कर्मचारियों के निकाले जाने की कार्रवाई गुरुवार रात की गई। 

सभी भारतीय कर्मचारियों को मेल के जरिए जानकारी दी गई है।

मेल को Google India के कंट्री हेड और वाइस प्रेसिडेंट संजय गुप्ता की ओर से भेजा गया है।

छंटनी के फैसले में Alphabet CEO Sundar Pichai की सहमति का जिक्र भी किया गया है।

पिछले महीने ही Google की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट इंक ने घोषणा की थी कि करीब 12,000 कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी।

Google के अलावा Amazon ने अपनी वर्क फोर्स में 18,000 कर्मचारियों की कटौती का फैसला लिया।

 Facebook ने पहले 11,000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया।

छंटनी की रेस में शामिल अन्य कंपनियों में Twitter, Alibaba, वॉलमार्ट समेत अन्य कई नाम शामिल हैं।