Yamuna Expressway Accident: आगरा की तरफ से एक निजी बस नोएडा की तरफ आ रही थी। बृहस्पतिवार की सुबह करीब चार बजे जब बस यमुना एक्सप्रेसवे पर दनकौर कोतवाली क्षेत्र में पहुंची तो आगे चल रहे ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के दौरान ट्रैक्टर भी क्षतिग्...

इसके अलावा हादसे के बाद बस में यात्रा कर रही सवारियों में चीख-पुकार मच गई। सुबह का समय होने के चलते कई सवारियां सो रहीं थीं जिनकी अचानक नींद खुलने और चोट लगने के कारण अधिक तबियत खराब हो गई। सूचना के बाद पुलिस और एक्सप्रेसवेकर्मी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य के दौरान घायलों को इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा(Yamuna Expressway Accident) के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही क्षतिग्रस्त वाहनों को आनन फानन में यमुना एक्सप्रेसवे से हटाया गया।
साथ ही क्षतिग्रस्त वाहनों को आनन-फानन में यमुना एक्सप्रेसवे से हटाया गया। फॉर्मूला एक चौकी प्रभारी अभिनेन्द्र राजपूत(Yamuna Expressway Accident) ने बताया कि ट्रैक्टर चालक समेत कुल 14 लोगों को चोटें आई हैं। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। किसी भी पक्ष की तरफ से कोई लिखित तहरीर नही दी गई है।
Also Read: प्रभास की फिल्म “Kalki 2898 AD” उत्तरी अमेरिका में छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी