Amravati MMS Scandal क्या है? पूरा मामला समझें: महाराष्ट्र के Amravati के परतवाड़ा में सामने आए वायरल MMS सेक्स स्कैंडल में अब जांच एक नए मोड़ पर पहुंच गई है। इस मामले के मुख्य आरोपी अयान अहमद की लग्जरी लाइफस्टाइल ने पुलिस की जांच को और गहरा कर दिया है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में 19 साल का आरोपी महंगी गाड़ियों, कैश के बंडल और महंगे गैजेट्स के साथ नजर आ रहा है। इन वीडियो के सामने आने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इतनी कम उम्र में उसके पास इतना पैसा आया कहां से?
वायरल वीडियो में दिखी लग्जरी लाइफस्टाइल का सच

महंगी गाड़ियां, कैश और हथियार वाला वीडियो बना जांच का केंद्र
वायरल क्लिप्स में आरोपी को हाई-एंड गाड़ियों में घूमते, हाथ में पैसे लहराते और प्रीमियम स्मार्टफोन इस्तेमाल करते देखा गया है। एक वीडियो में वह कथित तौर पर हथियार के साथ भी नजर आया है, जिसे लेकर पुलिस अब जांच कर रही है कि वह लाइसेंसी था या नहीं। इन वीडियो ने जांच एजेंसियों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि कहीं यह मामला सिर्फ शोषण तक सीमित नहीं, बल्कि इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क या अवैध गतिविधि तो नहीं चल रही थी।
अमरावती MMS वाला लड़का सोशल मीडिया पर बनाता था खतरनाक इमेज

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया पर खुद की एक अलग छवि बनाता था। वह खुद को एक “पावरफुल” और “रिस्की लाइफस्टाइल” जीने वाला व्यक्ति दिखाता था। एक वीडियो में वह “किसी भी कीमत पर सफलता हासिल करने” की बात करता नज़र आता है। इसी तरह के कंटेंट के जरिए वह लोगों को प्रभावित करता था और अपना नेटवर्क बढ़ाता था।
Mahindra Thar और फ्लैट कनेक्शन: पुलिस किन एंगल्स पर कर रही जांच?
इस मामले में एक Mahindra Thar (MH-27-DL-3100) भी जांच के दायरे में आई है, जिसे आरोपी इस्तेमाल करता था। पुलिस अब इसके मालिकाना हक और इसके उपयोग की पूरी जानकारी जुटा रही है। साथ ही काठोरा नाका इलाके में स्थित एक फ्लैट भी जांच का केंद्र बन गया है। पुलिस को शक है कि इसी फ्लैट का इस्तेमाल वीडियो बनाने और फैलाने के लिए किया जाता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि वहां काफी समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं और देर रात अंजान लोगों का आना-जाना लगा रहता था।
POCSO Act और IT Act में केस: आरोपी पर कौन-कौन सी धाराएं लगीं?
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ POCSO Act और आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पूरे मामले की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई गई है, जो हर एंगल से केस को खंगाल रही है।
Amravati MMS अब तक कितनी गिरफ्तारियाँ? पुलिस की जांच में नए खुलासे
पुलिस के अनुसार अब तक इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच की शुरुआत 11 अप्रैल को वीडियो सामने आने के बाद हुई थी और मुख्य आरोपी को 13 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कई मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त किए हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच की जा रही है। इनसे कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।
पैसों का ट्रेल: अमरावती MMS कांड में इतनी कम उम्र में करोड़ों जैसा लाइफस्टाइल कैसे?
अब जांच का मुख्य फोकस इस बात पर है कि आरोपी के पास इतना पैसा कहां से आया और क्या यह किसी बड़े गिरोह का हिस्सा था। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कितने और लोग इस नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं और कितनी और लड़कियां इसका शिकार बनी हैं।
मामला लगातार गहराता जा रहा, और खुलासों की उम्मीद
अमरावती का यह MMS कांड अब सिर्फ एक क्राइम केस नहीं, बल्कि एक बड़े नेटवर्क की आशंका में बदलता जा रहा है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले से जुड़े और बड़े राज सामने आ सकते हैं।

















