Amravati Viral MMS: सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा Amravati Viral MMS अब केवल MMS कांड नहीं रहा बल्कि यह एक बहुत बड़ा साइबर जाल बन चुका है। इस कांड के अंतर्गत ना जाने कितने MMS और वीडियो लिंक शेयर किए गए। कई लोग इन वीडियो और MMS को देखने के लिए इतने उत्सुक हो गए कि वह इन दिए गए MMS लिंक पर क्लिक करने लगे।
लेकिन हाल ही में साइबर क्राइम टीम ने एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। वायरल लिंक के उत्साह में लोग जाल में फंसते जा रहे हैं, जिसकी वजह से उनकी निजी जानकारी गलत इंसानों के हाथ में पहुंच रही है। जी हां, Amravati Viral MMS देखने के चक्कर में लोग खतरनाक कदम उठा रहे हैं, जिसके चलते उन्हें कुछ संदिग्ध लिंक पर क्लिक करना पड़ रहा है। मतलब यह केस अब केवल वायरल वीडियो का नहीं बल्कि डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से जुड़ गया है।
क्या है Amravati Viral MMS वाला पूरा मामला?

Amravati Viral MMS के मामले में अयान शेख नाम के व्यक्ति ने न जाने कितनी नाबालिग लड़कियों के वीडियो और MMS बना लिए, जिसे वह टेलीग्राम, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफार्म के माध्यम से शेयर करता था। हाल ही में यह व्यक्ति पकड़ा गया जिसके बाद धड़ल्ले से टेलीग्राम व्हाट्सएप और अन्य सदिग्ध वेबसाइट पर कुछ MMS लिंक शेयर किये जा रहे हैं।
असल में असली खतरा इसी लिंक में छुपा हुआ है जिसे क्लिक करते ही यूजर एक ऐसे जाल में फँसते जा रहे हैं जहां से उनके मोबाइल या गैजेट में मालवेयर इंस्टॉल हो जाता है। यह एक प्रकार का फिशिंग स्कैम है जिस पर क्लिक करते ही फोन हैक हो जाता है। बैंकिंग डिटेल्स चोरी हो जाती है और सोशल मीडिया अकाउंट एक्सेस तो के हाथ में पहुंच जाता है।
कैसे काम कर रहा है यह पूरा जाल?

Amravati Viral MMS के नाम पर यह जाल फैलाया जा रहा है। कई लोग ऐसे हैं जो इन वायरल MMS को देखना चाहते हैं। कई सारी बच्चियों के 300 से ज्यादा वीडियो इस अयाज शेख नाम के व्यक्ति ने अपने पास रिकॉर्ड करके रख लिए।
क्राइम पार्टनर के साथ झगड़ा होने के बाद उसके क्राइम पार्टनर ने यह सारे वीडियो लीक करने की धमकी दे दी और लीक भी दिए। धीरे-धीरे यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैलते जा रहे हैं। हालांकि पुलिस सूत्रों की माने तो वह इन वीडियो को हर प्लेटफार्म से डिलीट करने में लगे हुए हैं। लेकिन अब कुछ ऐसे लोग एक्टिव हो चुके हैं जो इस वीडियो लिंक के नाम पर फिशिंग स्कैम चला रहे हैं।
वीडियो लिंक के नाम पर
‘यहां असली वीडियो देखें’
‘MMS देखने के लिए यहां क्लिक करें’
‘पूरा वीडियो देखने के लिए यहां जाएं’
जैसे मैसेज भेज जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह इस प्रकार के छोटे-छोटे वीडियो डालकर पूरे वीडियो क्लिक करने के लिए लोगों को उकसाया जा रहा है और जब लोग इन लिंक पर क्लिक करते हैं तो यह लिंक उन्हें गलत वेबसाइट या नकली वेबसाइट पर रीडायरेक्ट कर रहे हैं। जिसके बाद किसी फाइल को डाउनलोड या लॉगिन करने के लिए कहा जा रहा है। जैसे ही यूजर यहां अपनी जानकारी डालते हैं या लॉगिन करते हैं तो उनका डाटा पूरा चोरी हो जाता है। इससे यूज़र के फोन में मालवेयर प्रवेश कर जाता है और फोन हैक हो जाता है।
क्या है इससे जुड़ा कानूनी खतरा?

जैसा कि हमने बताया IT एक्ट और अन्य साइबर कानून के अंतर्गत इस प्रकार के वीडियो शेयर करना अपराध माना जाता है। वहीं पुलिस पूरी कोशिश कर रही है कि सोर्स से यह सारे वीडियो हटा दिए जाएं। लेकिन अब भी कुछ लोग ऐसे हैं जो इन वीडियो से जुड़े लिंक फैला रहे हैं। यह लिंक फैलाना गैरकानूनी हो सकता है। यदि आपके पास में इस प्रकार का कोई लिंक आता है तो इसे खोलना, इसे आगे शेयर करना आपको मुसीबत में डाल सकता है।
कैसे बचे ऐसे खतरनाक लिंक से?
- इस प्रकार के किसी भी फिशिंग स्कैम से बचने के लिए अनजान लिंक पर भूलकर भी क्लिक ना करें।
- वायरल वीडियो के नाम पर आने वाले मैसेज से बचें।
- फोन में एंटीवायरस रखें।
- OTP या पासवर्ड भूल कर भी शेयर ना करें।
- किसी भी फेक वेबसाइट और नकली लिंक पर भरोसा ना करें।
Amravati Viral MMS वाला मामला अब केवल वीडियो का नहीं रहा बल्कि यह बहुत बड़ा साइबर क्राइम बन गया है। इस केस में न केवल कई सारी नाबालिग लड़कियों की गोपनीयता पर सवाल खड़ा कर दिया है बल्कि इससे जुड़े लिंक पर क्लिक करने वालों की जानकारी भी हैक होती जा रही है।
यह लिंक बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है। ऐसे में लिंक को लेकर उत्सुक होने वाले लोगों से निवेदन है कि वह भूलकर भी ऐसे किसी लिंक पर क्लिक न करें और उसे शेयर ना करें। वरना एक क्लिक जिंदगी की सबसे बड़ी गलती बन सकती है।

















