• Latest
  • Trending
  • All

बजरंग गढ़ में पर्यावरण प्रेमी पथरीली जमीन पर बना रहे ‘श्रीराम संजीवनी उपवन’, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को पौधरोपण कर दी जन्मदिन की बधाई 

November 25, 2022
औरैया ठगी मामला

औरैया ठगी मामला: पीएम योजना के नाम पर ठगी, महिलाओं के नाम पर लोन लेकर लाखों उड़ाए, दो आरोपी गिरफ्तार

May 3, 2026
कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026: 35,000 से 1 लाख तक सब्सिडी…जानिए आवेदन से लेकर तैयारी तक की पूरी जानकारी!

May 2, 2026
Wheat Procurement

MP में पट्टे की ज़मीन पर खेती करने वालों की बल्ले-बल्ले! सरकार करेगी गेहूं की खरीद, जानें कृषि मंत्री ने क्या की घोषणा?

May 2, 2026
AI फिल्मों पर OSCAR के नए नियम

AI फिल्मों पर OSCAR के नए नियम!! अब केवल Human Writing और Acting पर ही मिलेगा Academy Award!!

May 2, 2026
Fruit Cultivation

Fruit Cultivation: इस फल ने बदल दी किसानों की तक़दीर, लाखों कमाकर बने दूसरों के लिए प्रेरणा, जानें सरकार कितनी दे रही सब्सिडी?

May 2, 2026
Ilhan Omar

कौन है Ilhan Omar जिसके पीछे हाथ धोकर पड़ गए हैं ट्रंप? ‘भाई से शादी की’…’नकली’ कहकर बनाया मज़ाक!!

May 2, 2026
PPF

बच्चों के भविष्य के लिए PPF: सुरक्षित निवेश, टैक्स फ्री रिटर्न और मजबूत फंड

May 2, 2026
एमपी जनगणना 2027

एमपी जनगणना 2027: घर-घर शुरू हुई डिजिटल जनगणना, 33 सवालों की पूरी लिस्ट, कौन सी जानकारी दें, क्या न शेयर करें और डेटा सुरक्षा की सच्चाई

May 2, 2026

Oggy and the Cockroaches की 2000cc David Putra बाइक असल में बनी: इंटरनेट पर छाया देसी जुगाड़!

May 2, 2026
RSSB Teaching Associates 2026

RSSB Teaching Associates 2026 सरकारी टीचर बनने का सुनहरा मौका… 3540 पदों पर बंपर भर्ती…जानिए पूरी डिटेल

May 2, 2026
CMF Watch 3 Pro

CMF Watch 3 Pro भारत में लॉन्च के लिए तैयार – AMOLED डिस्प्ले, AI कोच और मेटल बॉडी के साथ दमदार एंट्री

May 2, 2026
MP Mausam

MP के कई जिलों में भरी दोपहरी में बारिश, बालाघाट में पेड़ उखड़े और गाड़ियां क्षतिग्रस्त

May 2, 2026
Sunday, May 3, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home Top News

बजरंग गढ़ में पर्यावरण प्रेमी पथरीली जमीन पर बना रहे ‘श्रीराम संजीवनी उपवन’, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को पौधरोपण कर दी जन्मदिन की बधाई 

Dhananjay by Dhananjay
November 25, 2022
in Top News
1
VIEWS
whatsappShare on FacebookShare on Twitter

रहनुमाओं की अदाओं पे फिदा है दुनिया,
इस बहकती हुई दुनिया को संभालो यारों।
कौन कहता है आसमां में सुराख हो नहीं सकता,
एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों।।

गजल सम्राट दुष्यंत कुमार की ये पंक्तियां गुना के पास स्थित बजरंग गढ़ के नौजवानों पर बिल्कुल सटीक बैठती हैं। दरअसल बजरंग गढ़ के प्रमुख समाज सेवियों ने यहां के प्रसिद्ध किले के पास बंजर पड़ी पथरीली जमीन पर एक अर्बन फॉरेस्ट बनाने की पहल कर दी है। 5 जून पर्यावरण दिवस के अवसर पर इन युवाओं ने नवीन तकनीक के सहारे यहां पर 300 से अधिक पौधों को लगाकर यहां पर ‘श्रीराम संजीवनी उपवन’ की नींव रख दी।

RelatedPosts

औरैया ठगी मामला

औरैया ठगी मामला: पीएम योजना के नाम पर ठगी, महिलाओं के नाम पर लोन लेकर लाखों उड़ाए, दो आरोपी गिरफ्तार

May 3, 2026
Ilhan Omar

कौन है Ilhan Omar जिसके पीछे हाथ धोकर पड़ गए हैं ट्रंप? ‘भाई से शादी की’…’नकली’ कहकर बनाया मज़ाक!!

May 2, 2026
इमरजेंसी सायरन

क्या आपके मोबाइल पर अचानक बजा इमरजेंसी सायरन? सरकार कर रही है बड़ा टेस्ट

May 2, 2026
LPG सिलेंडर

1 मई 2026 से कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹993 महंगा: जानें नई कीमतें और किस पर पड़ेगा असर

May 2, 2026


यहां पर पीपल, बरगद और नीम की त्रिवेणी के साथ आंवला, अमरूद, जामुन, गुलमोहर जैसे पौधों को लगाया गया है। इस दौरान विश्व प्रख्यात संत परम पूज्य राज राजेश्वरानंद जी (पागल बाबा) के मार्गदर्शन में पौधरोपण किया गया। इस दौरान उन्हाेंने यहां एक वट वृक्ष भी रोपित किया।

केंद्रीय कृषि मंत्री के जन्मदिन पर पौधरोपण अभियान : 
वहीं शनिवार 12 जून केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के जन्मदिन के अवसर पर यहां फिर से बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया गया, जिसमें भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह सिकरवार (छुन्ना भैया) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए और पौधारोपण करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री तोमर के दीर्घायु की कामना की।


पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता रमेश मालवीय, मनीष कृष्णानी, समाजसेवी आनंद कृष्णानी, रामप्रताप सिंह सिकरवार, आशु तिवारी, गिरिराज भार्गव, भानू सिकरवार सहित कई लोग मौजूद रहे।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह सिकरवार की पहल : 
बजरंग गढ़ के प्रमुख समाज सेवी और भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह सिकरवार (छुन्ना भैया) ने बताया कि महामारी के दौरान पूरे मानव समुदाय को ऑक्सीजन का महत्व समझ आ गया होगा। इस महामारी में उनके कई मित्र और साथी संक्रमित हुए, जिसके बाद उन्होंने संकल्प लिया कि वे इस दौरान इस जगह को एक अर्बन फॉरेस्ट में विकसित करेंगे और यहां पर विभिन्न तरह के फल वाले और औषधीय वृक्ष लगवाएंगे।

इस दौरान उन्होंने अपने 300 करीबी मित्रों को वायु एप भी डाउनलोड करवाया है, ताकि तकनीक के सहारे पर्यावरण को बचाने की इस काम में लोग आगे आ सकें। 

मटका तकनीक से होगी पौधों की सिंचाई : 
पौधे लगाने के साथ-साथ पर्यावरण प्रेमियों द्वारा इनके संरक्षण और संवर्धन का भी खास ख्याल रखा जा रहा है। इसके लिए उपवन के चारों ओर फेंसिंग करवाई गई है। साथ ही पौधों की सिंचाई के लिए विशेष मटका तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। इस तकनीक में पौधे के पास एक मटके में छेद कर उसे जमीन में गाड़ दिया जाता है और पानी भर दिया जाता है। इस तरह से पौधे की पास की भूमि नम बनी रहती है।


सप्ताह भर बाद मटके में फिर से पानी भर दिया जाता है। इस तकनीक का उपयोग करने से पौधे को गर्मी के दिनों में भी पानी की कमी नहीं रहती है। वहीं इन पौधों की जिम्मेदारी शहर के सभी प्रमुख समाज सेवियों ने ले ली है। 

जिसमें प्राइवेट कॉलेज एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप सेन, मधु कृष्णानी, मनीष कृष्णानी, सांसद प्रतिनिधि रमेश मालवीय, भानू सिकरवार, आशुताेष तिवारी, लोकेश पाण्डेय, प्रदीप भट्‌ट, मंडी सचिव रियाज अहमद, आनंद मंगल, गिरिराज प्रजापति, अन्नू शर्मा और सुमित चंदेल सहित कई लोग उपवन में लगे पौधों की खबर लेने जाते रहते हैं।

यह भी पढ़ें : कंपनी जंगल नष्ट करने सुविधाएं देगी, मैं जंगल बचाने आजीवन सुविधाएं देता रहूंगा : संत भैया जी सरकार

ADVERTISEMENT
Previous Post

सिर्फ कैंसर ही नहीं, स्‍मोकिंग बनती है इन 5 बीमारियों की वजह

Next Post

पाकिस्तान के पत्रकार से बोले दिग्गी राजा, सत्ता में वापिस आए तो हटा देंगे धारा-370, भाजपा ने जताई कड़ी आपत्ति

Next Post

पाकिस्तान के पत्रकार से बोले दिग्गी राजा, सत्ता में वापिस आए तो हटा देंगे धारा-370, भाजपा ने जताई कड़ी आपत्ति

16 साल मुंबई में किया कड़ा संघर्ष, तब जाकर मिली पहली वेब सीरीज महारानी : करन 

StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.