Poco X5 5G Price in India : पोको ने हाल ही में भारत में एक मिड रेंज वाला 5G फोन लॉन्च किया है और इसकी कीमत 20000 रुपये से भी कम है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। POCO India ने #The5GAllStar की टैगलाइट के साथ फोन का डेब्यू किया है। पोको इंडियन मा...
Poco X5 5G Price in India : पोको ने हाल ही में भारत में एक मिड रेंज वाला 5G फोन लॉन्च किया है और इसकी कीमत 20000 रुपये से भी कम है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। POCO India ने #The5GAllStar की टैगलाइट के साथ फोन का डेब्यू किया है।
पोको इंडियन मार्केट में अपना एक और नया 5G स्मार्टफोन लेकर आई है। इसे POCO X5 5G के नाम से लॉन्च किया गया है। POCO X5 कंपनी की लोकप्रिय X-सीरीज का एक नया एडिशन है। फोन की खास बात ये है कि ये Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में 6.67 इंच के 120Hz सुपर AMOLED डिस्प्ले, 48MP ट्रिपल कैमरा और 33W फास्ट चार्जिंग जैसे धांसू फीचर्स मिलते हैं।
POCO X5 5G की बैटरी
स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी मिलती है जो 33W फास्ट चार्जर को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन को 22 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: Artificial Plants for Home Decoration
[caption id="attachment_30968" align="alignnone" width="700"] credit: google[/caption]
POCO X5 5G का कैमरा
X सीरीज के कैमरा फीचर्स की बात करें तो फोन में 48MP अपर्चर के साथ f/1.8 का प्राइमरी सेंसर मिलता है। डिटेलिंग के लिए इसमें 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर भी शामिल है। कैमरा फीचर्स में एचडीआर, नाइट मोड और एआई सीन डिटेक्शन कैप्चर मोड्स का सपोर्ट दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 13MP का सेल्फी सेंसर मिलता है।
POCO X5 5G की कीमत
फोन दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है जिसमें 6GB+128GB और 8GB+256GB शामिल हैं। इसे तीन कलर ऑप्शन सुपरनोवा ग्रीन, वाइल्ड कैट ब्लू, जगुआर ब्लैक में खरीदा जा सकता है। भारत में इनकी कीमत 18,999 रुपये और 20,999 रुपये है। फोन की सेल 21 मार्च से शुरू होगी। कंपनी लॉन्च ऑफर के तहत फोन पर बैंक डिस्काउंट भी दे रही है जिसमें ICICI बैंक कार्ड का इस्तेमाल करके 2,000 रुपये तक की छूट का फायदा लिया जा सकता है। इसके साथ ही फोन 2,000 रुपये की एडिशनल एक्सचेंज छूट भी मिल रही है।
[caption id="attachment_30971" align="alignnone" width="1024"] credit: google[/caption]
POCO X5 5G का प्रोसेसर
POCO X5 5G सेगमेंट में सबसे पावरफुल 5G प्रोसेसर वाला फोन है और इसमें स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर से लैस है। POCO X5 5G 7 5G बैंड के साथ आता है और इसमें 2.5Gbps तक की डाउनलोड स्पीड मिलती है। साथ ही इसमें डुअल 5G सपोर्ट भी मिलता है।
POCO X5 5G का डिस्प्ले
POCO X5 5G में 6.67" का बड़ा डिस्प्ले FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलता है और ये कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड है। ये सुपर-रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है। बेहतर आउटडोर एक्सपीरियंस के लिए इसमें सनलाइट मोड के साथ 1200nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है। डिस्प्ले एसजीएस केयर सर्टिफिकेशन और एसजीएस सीमलेस प्रो के साथ आता है।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की रथ यात्रा में उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल को रथ से उतारे जाने से भाजपा की अंदरूनी खींचतान सामने आई। जानें पूरा विवाद।
अंबानी परिवार की गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में राधिका मर्चेंट ने भरतनाट्यम पेश किया। जानें कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट की भावुक पोस्ट और राधिका की डांस जर्नी।
पंजाब में नशे की समस्या को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने ग्रामीण गुलजार सिंह की कथित आत्महत्या को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है।
बिग बॉस 20' को शुरू हुए अभी कुछ ही दिन बीते हैं और शो को अपना पहला बड़ा विवाद मिल चुका है। सलमान खान के होस्ट किए जा रहे इस रियलिटी शो में माही विज, ईशा रिखी और मैरी कॉम के बीच हुई एक बातचीत ने सबका ध्यान खींचा, जब माही ने बार-बार तीनों के तलाक का जिक्र छेड़ दिया।
गौतम बुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम एक बार फिर विवादों के केंद्र में हैं। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय की 25 वर्षीय स्नातक आकृति चौधरी की राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत हुई हिरासत को रद्द करते हुए डीएम के आचरण पर बेहद सख्त टिप्पणी की है। कोर्ट ने इसे मनगढ़ंत कहानी पर आधारित बताते हुए प्रशासनिक कार्रवाई को तानाशाही रवैया करार दिया।
Delhi के Satya Niketan में बिल्डिंग हादसे के एक दिन बाद NSUI प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प हुई। MCD ने 4 मंजिल से ऊपर अवैध इमारतों को सील करने का आदेश दिया।
Xiaomi की पॉपुलर सब-ब्रांड Poco ने भारतीय बाजार में अपनी सबसे इंतजार की जा रही Poco X8 सीरीज को आखिरकार लॉन्च कर दिया है। 4 सितंबर 2026 को हुए लॉन्च इवेंट में कंपनी ने दो नए स्मार्टफोन- Poco X8 और Poco X8 Power को पेश किया, जो सीधे तौर पर मिड-रेंज सेगमेंट में बैटरी लाइफ, परफॉर्मेंस और मजबूती पर फोकस के साथ उतरे हैं।