नेपाल के नुवाकोट में प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी की सूझबूझ से फ्लैश फ्लड के बीच 1,643 छात्र सुरक्षित बच गए। जानिए कैसे समय पर लिया गया फैसला बना जीवनरक्षक।

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बीच एक स्कूल प्रिंसिपल की तेज सूझबूझ और सही समय पर लिए गए फैसले ने सैकड़ों नहीं, बल्कि 1,643 बच्चों की जिंदगी बचा दी। नुवाकोट जिले के त्रिभुवन त्रिशूली सेकेंडरी स्कूल के अंग्रेजी शिक्षक और प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी को जैसे ही अचानक आई बाढ़ की गंभीर स्थिति की जानकारी मिली, उन्होंने बिना समय गंवाए पूरे स्कूल को खाली कराने का फैसला किया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को राजेंद्र दवाड़ी स्कूल में मौजूद थे। इसी दौरान उनके एक करीबी दोस्त का फोन आया। दोस्त ने बताया कि पास के एक गांव को नदी की तेज धार बहा ले गई है और हालात बेहद खतरनाक हो चुके हैं।
उन्हें तुरंत वहां से निकलने की सलाह दी गई। लेकिन दवाड़ी ने अपनी सुरक्षा के बजाय स्कूल में मौजूद बच्चों के बारे में सोचा।