• Latest
  • Trending
  • All

निगम के फायर फाइटर पंकज के ऐसे चर्चे, क्राइम सीरियल में रोल के साथ मॉडलिंग तक के ऑफर

November 25, 2022
औरैया ठगी मामला

औरैया ठगी मामला: पीएम योजना के नाम पर ठगी, महिलाओं के नाम पर लोन लेकर लाखों उड़ाए, दो आरोपी गिरफ्तार

May 3, 2026
कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026: 35,000 से 1 लाख तक सब्सिडी…जानिए आवेदन से लेकर तैयारी तक की पूरी जानकारी!

May 2, 2026
Wheat Procurement

MP में पट्टे की ज़मीन पर खेती करने वालों की बल्ले-बल्ले! सरकार करेगी गेहूं की खरीद, जानें कृषि मंत्री ने क्या की घोषणा?

May 2, 2026
AI फिल्मों पर OSCAR के नए नियम

AI फिल्मों पर OSCAR के नए नियम!! अब केवल Human Writing और Acting पर ही मिलेगा Academy Award!!

May 2, 2026
Fruit Cultivation

Fruit Cultivation: इस फल ने बदल दी किसानों की तक़दीर, लाखों कमाकर बने दूसरों के लिए प्रेरणा, जानें सरकार कितनी दे रही सब्सिडी?

May 2, 2026
Ilhan Omar

कौन है Ilhan Omar जिसके पीछे हाथ धोकर पड़ गए हैं ट्रंप? ‘भाई से शादी की’…’नकली’ कहकर बनाया मज़ाक!!

May 2, 2026
PPF

बच्चों के भविष्य के लिए PPF: सुरक्षित निवेश, टैक्स फ्री रिटर्न और मजबूत फंड

May 2, 2026
एमपी जनगणना 2027

एमपी जनगणना 2027: घर-घर शुरू हुई डिजिटल जनगणना, 33 सवालों की पूरी लिस्ट, कौन सी जानकारी दें, क्या न शेयर करें और डेटा सुरक्षा की सच्चाई

May 2, 2026

Oggy and the Cockroaches की 2000cc David Putra बाइक असल में बनी: इंटरनेट पर छाया देसी जुगाड़!

May 2, 2026
RSSB Teaching Associates 2026

RSSB Teaching Associates 2026 सरकारी टीचर बनने का सुनहरा मौका… 3540 पदों पर बंपर भर्ती…जानिए पूरी डिटेल

May 2, 2026
CMF Watch 3 Pro

CMF Watch 3 Pro भारत में लॉन्च के लिए तैयार – AMOLED डिस्प्ले, AI कोच और मेटल बॉडी के साथ दमदार एंट्री

May 2, 2026
MP Mausam

MP के कई जिलों में भरी दोपहरी में बारिश, बालाघाट में पेड़ उखड़े और गाड़ियां क्षतिग्रस्त

May 2, 2026
Sunday, May 3, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home Top News

निगम के फायर फाइटर पंकज के ऐसे चर्चे, क्राइम सीरियल में रोल के साथ मॉडलिंग तक के ऑफर

Dhananjay by Dhananjay
November 25, 2022
in Top News
0
VIEWS
whatsappShare on FacebookShare on Twitter

नगर निगम के फायर फाइटर पंकज यादव इन दिनों खूब चर्चित हो रहे हैं। इसका कारण है कोरोना काल में उनके द्वारा किए जा रहे नेक काम और अपने काम के लेकर जबरदस्त जुनून। पंकज फायर ब्रिगेड की गांधी नगर शाखा में तैनात हैं और अक्सर उन्हें शहर में आगजनी के दौरान फ्रंट लाइन पर खड़ा देखा जाता है।

लेकिन कोरोना काल में ये जांबाज फायर फाइटर एक अलग ही भूमिका में लोगों को दिखा। इस दौरान पंकज ने बीमार लोगों के लिए बेड, ऑक्सीजन, रेमडिसिवर इंजेक्शन और दवाइयों तक का इंतजाम किया। इतना ही नहीं अपने एक रिश्तेदार की सेवा करते हुए वे खुद संक्रमित हो गए। इस दौरान वे क्वारनटीन तो हो गए, लेकिन लोगों की सेवा करने का काम उन्होंने नहीं छोड़ा। 

उनकी इन्हीं खूबियों के कारण StackUmbrella ने उनसे विशेष बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपने कैरियर और भविष्य को लेकर खूब बातें कीं। 

RelatedPosts

औरैया ठगी मामला

औरैया ठगी मामला: पीएम योजना के नाम पर ठगी, महिलाओं के नाम पर लोन लेकर लाखों उड़ाए, दो आरोपी गिरफ्तार

May 3, 2026
Ilhan Omar

कौन है Ilhan Omar जिसके पीछे हाथ धोकर पड़ गए हैं ट्रंप? ‘भाई से शादी की’…’नकली’ कहकर बनाया मज़ाक!!

May 2, 2026
इमरजेंसी सायरन

क्या आपके मोबाइल पर अचानक बजा इमरजेंसी सायरन? सरकार कर रही है बड़ा टेस्ट

May 2, 2026
LPG सिलेंडर

1 मई 2026 से कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹993 महंगा: जानें नई कीमतें और किस पर पड़ेगा असर

May 2, 2026

काम ऐसा की मिल रहे मॉडलिंग और एक्टिंग के ऑफर : 
हाल ही में दिल्ली के एक एनजीओ द्वारा करवाए गए राष्ट्रीय स्तर के कोरोना योद्धा सर्वे में उन्हें 73वां स्थान हासिल हुआ है। पंकज की मानें तो वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में निरंतर काम करने को लेकर उन्हें यह स्थान मिला। जिसके बाद एक निजी कंपनी द्वारा उन्हें अपने प्रोडक्ट की मॉडलिंग के लिए बतौर मॉडल के तौर पर काम करने का ऑफर मिला है। 


इसके अलावा टीवी पर आने वाले क्राइम सीरियल में भी उन्हें काम करने के ऑफर मिले हैं। लेकिन फायर इंजन पर निरंतर सेवाओं के चलते वे इन ऑफर्स को मना कर देते हैं।

खतरा तो हमेशा रहता है, लेकिन देश सबसे पहले : 
पंकज बताते हैं कि हमारे काम में खतरा तो हमेशा बना रहता है, लेकिन देश की सेवा सबसे पहले है। एक घटना को याद करते हुए पंकज बताते हैं कि एक बार भारत टॉकीज के पास एक तीन मंजिला इमारत में आग लगने के दौरान वे सीढ़ी पर चढ़कर रेस्क्यू कर रहे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे गिर गए। 


लेकिन इस दाैरान उनका एक पैर सीढ़ी में फंस गया। लेकिन वहां मौजूद अन्य साथियों ने तत्काल ही उन्हें संभाल लिया। जिससे उनकी जान बच गई और वे उसी समय रेस्क्यू में जुट गए। 

खुद होम आइसोलेशन में, लेकिन मजदूर का कराया अंतिम संस्कार : 
मई के शुरुआती सप्ताह में अपने एक रिश्तेदार की सेवा करने के दौरान उनमें कोरोना के लक्षण दिखने लगे थे। इस दौरान उनकी जांच रिपोर्ट तो नेगेटिव आई, लेकिन लक्षण ज्यादा होने से उन्होंने खुद को कोविड पॉजिटिव मान घर में खुद को आइसोलेट कर लिया।


इस दौरान एक गरीब मजदूर के निधन की खबर उन्हें मिली, जिनके परिजनों की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के दौरान उन्होंने घर में रहते हुए करोंद के व्यापारियों की मदद से उसका अंतिम संस्कार भी करवाया और उसके परिजनों के पास कुछ सप्ताह का राशन भी पहुंचा दिया था। 

हाईटेक होता जा रहा है फायर फाइटर विभाग : 
पंकज बताते हैं कि हमारे काम में हमेशा चुनौती बनी रहती है, लेकिन पिछले कुछ सालों से भोपाल का फायर फाइटर विभाग बहुत हाईटेक होता जा रहा है। इसका श्रेय पंकज नगर निगम के आयुक्त केवीएस चौधरी और फायर ऑफिसर रामेश्वर नील को देते हैं और बताते हैं कि आज भोपाल के पास सबसे हाईटेक फायर इंजन हैं। साथ ही अन्य संसाधन भी बहुत हाईटेक हैं। 


इन संसाधनों के दम पर आगजनी, बाढ़, भूकंप, तूफान या अन्य किसी बड़ी घटना या प्राकृतिक आपदा के दौरान लोगों को बचाने का काम करते रहते हैं। साथ ही भोपाल में आत्महत्या करने के उद्देश्य से मोबाइल टॉवर और बहुमंजिला इमारत पर चढ़ने वाले लोगों को बचाने का काम भी कर चुके हैं। बीच बीच में विभाग द्वारा ट्रैनिंग प्रोग्राम भी संचालित किए जाते हैं।

यह भी पढ़ें : लोगों को तड़पते देखा तो भोपाल के जावेद ने ऑटो को ही बना दिया एंबुलेंस

ADVERTISEMENT
Previous Post

छोटे बच्‍चों में कैसे करें कोरेाना संक्रमण की पहचान ? स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने शेयर किए महत्‍वपूर्ण सुक्षाव

Next Post

Cyclone Tauktae: गुजरात, महाराष्‍ट्र सहित कई राज्‍यों में ताउते का तांडव, यहां देखें सभी राज्‍यों से आए वीडियो

Next Post

Cyclone Tauktae: गुजरात, महाराष्‍ट्र सहित कई राज्‍यों में ताउते का तांडव, यहां देखें सभी राज्‍यों से आए वीडियो

ताऊ ते का असर : भोपाल सहित प्रदेश के सभी महानगरों में बारिश की संभावना, गर्मी भी बढ़ेगी 

StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.