Smart TV: वैसे तो भारत में हर दिन कोई ना कोई कंपनी अपनी नई स्मार्ट टीवी को लॉन्च करती रहती है लेकिन बहुत कम कंपनियां ऐसी होती है जो कम दाम में ज्यादा फीचर्स वाले Smart TV को भारत में लॉन्च करती है लेकिन भारत के ज्यादतर लोग कम कीमत में अच्छे स्मार्ट टीव...
Smart TV: वैसे तो भारत में हर दिन कोई ना कोई कंपनी अपनी नई स्मार्ट टीवी को लॉन्च करती रहती है लेकिन बहुत कम कंपनियां ऐसी होती है जो कम दाम में ज्यादा फीचर्स वाले
Smart TV को भारत में लॉन्च करती है लेकिन भारत के ज्यादतर लोग कम कीमत में अच्छे स्मार्ट टीवी खरीदना पसंद करते हैं वही यदि आप भी किसी नए स्मार्ट टीवी को खरीदने के बारे में विचार बना रहे थे तो आपको बता दें कि बहुत जल्द भारत में एक नई स्मार्ट टीवी लॉन्च होने वाली है जिसकी कीमत तो कम रहेगी ही लेकिन इसमें काफी दमदार फीचर्स भी दिए जाएंगे।
आज हम आपको जिस स्मार्ट टीवी के बारे में बता रहे हैं वह रेडमी कंपनी द्वारा बनाई गई है जिसका कुछ समय पहले ही कंपनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टीज़र शेयर किया है वही बताया जा रहा है कि इस स्मार्ट टीवी का नाम
Redmi Fire TV रखा जाएगा वही आपको बता दें कि रेडमी कंपनी ने ट्वीट करते हुए कहा कि बहुत जल्द कुछ एक्साइटिंग आने वाला है लेकिन अभी इस स्मार्ट टीवी के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कंपनी ने कुछ भी खुलासा नहीं किया है।
रेडमी फायर स्मार्ट टीवी के स्पेसिफिकेशन्स (Redmi Fire Smart TV Specifications)
[caption id="attachment_26332" align="alignnone" width="1024"]

Credit: Google[/caption]
- डिस्प्ले:- इस स्मार्ट टीवी में 32 इंच की डिस्प्ले दी जाएगी।
- ऑपरेटिंग सिस्टम:- यह स्मार्ट टीवी फायर OS 7 पर चलेगी।
- रिजॉल्यूशन:- रेडमी फायर स्मार्ट टीवी का रिजॉल्यूशन 1366×768 पिक्सेल हो सकता है।
- साउंड:- इस स्मार्ट टीवी में 20 वाट का साउंड लगाया जा सकता है।
- रैम:- इस स्मार्ट टीवी में 1GB रैम दी जाएगी।
- इंटरनल स्टोरेज:- इसी के साथ इस स्मार्ट टीवी में 8GB का इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है।
रेडमी फायर स्मार्ट टीवी के फीचर्स ( Redmi Fire Smart TV Features)
- रेडमी फायर स्मार्ट टीवी में दो स्पीकर लगाए जाएंगे।
- यह स्मार्ट टीवी 60 हर्ट्ज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी।
- इस स्मार्ट टीवी के साथ एक नया स्मार्ट रिमोर्ट भी दिया जाएगा जिसमें कई सारे लॉन्च बटन दिया जाएंगे।
- इसी के साथ इस स्मार्ट टीवी में नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और ज़ी 5 जैसे कई एप्स दिए जाएंगे।
- रेडमी फायर स्मार्ट टीवी में ब्लूटूथ 5.0, ड्यूल बैंड वाईफाई और मीराकास्ट जैसे कई कनेक्टिविटी फीचर्स भी मिलेंगे।
Redmi Fire Smart TV की कीमत और लॉन्च डेट
[caption id="attachment_26333" align="alignnone" width="1024"]

Credit: Google[/caption]
यह भी पढ़े: होली सेल में IPhone मिल रहा है आधी कीमत पर, फिर नहीं मिलेगा 80 हजार का फ़ोन इतनी कम कीमत पर
आपको बता दें कि भारत में वर्तमान समय में रेडमी ने इस Smart TV को लॉन्च नहीं किया है सिर्फ इसके बारे में जानकारी दी है इसीलिए कंपनी की तरफ से इसकी कीमत के बारे में कोई भी खुलासा नहीं किया गया है लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है की भारत में इस स्मार्ट टीवी को
15 हज़ार रुपए की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।
आपको बता दें कि भारत में रेडमी फायर स्मार्ट टीवी
14 मार्च 2023 को लॉन्च हो सकती है तभी इसकी कीमत के बारे में भी पता लगेगा वही आप इस स्मार्ट टीवी को 14 मार्च के बाद रेडमी की ऑफिशल वेबसाइट के साथ अमेजॉन से भी ऑनलाइन खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़े: Tesla is planning to cut the production costs