Navjot Singh Sidhu को कल पटियाला जेल से रिहा किया जा रहा है। इसकी जानकारी नवजोत सिंह सिद्धू के ट्विटर पर दी गई है। ट्विटर पर लिखा गया है कि आप सभी को सूचित किया जाता है कि सरदार नवजोत सिंह सिद्धू कल पटियाला जेल से रिहा हो जाएंगे। किस केस में हुई सज़ा-...

Credit: google[/caption]
34 साल पहले 27 दिसंबर 1988 पटियाला में जब सिद्धू ने बीच सड़क में अपनी जीप पार्क की थी। उस वक्त Navjot Singh Sidhu की उम्र 25 साल थी, इस पार्किंग को लेकर सिद्धू का 65 साल के एक बुजुर्ग व्यक्ति से झगड़ा हो गया।
दरअसल पीड़ित और अन्य दो लोग बैंक से पैसे निकालने जा रहें थे कि, उन्होंने सड़क पर गाड़ी देख सिद्धू को उसे हटाने को कहा इस बात पर सिद्धू के साथ उस व्यक्ति का विवाद हुआ।
पुलिस का कहना है कि Navjot Singh Sidhu ने उस व्यक्ति के साथ मारपीट की और वहां से भाग गए थे।
उस व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद मामला अदालत में पहुंचा लेकिन हर बार बात केवल जुर्माने पर जाकर खत्म हो जाती थी।
[caption id="attachment_40711" align="alignnone" width="696"]
Credit: google[/caption]
पीड़ित के परिवार वालो की सुप्रीम कोर्ट से मांग थी कि, इस मामले में नवजोत सिंह सिद्धू को कड़ी सज़ा सुनाई जाए। फिर इस मामले में नवजोत सिंह सिद्धू को सुप्रीम कोर्ट ने 19 मई 2022 को 1 साल की सज़ा सुनाई थी।
Credit: google[/caption]
20 मई को सिद्धू ने पटियाला कोर्ट में सरेंडर किया था। सिद्धू ने एक साल में न कोई पैरोल ली और न ही छुट्टी।
नवजोत सिंह सिद्धू को कल पटियाला जेल से रिहा किया जा रहा है। इसकी जानकारी नवजोत सिंह सिद्धू के ट्विटर पर दी गई है। ट्विटर पर लिखा गया है कि आप सभी को सूचित किया जाता है कि सरदार नवजोत सिंह सिद्धू को कल पटियाला जेल से रिहा किया जाएगा।
Also Read: Rahul Gandhi के पक्ष में बोल रहें विदेशी मंत्रालय, विपक्षी नेता ने कहां…