Alia Bhatt: मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट और सोनी राजदान के की बेेटी आलिया भट्ट का आज ही के दिन  15 मार्च 1993 को जन्म हुआ था। इतने कम उम्र में ही उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से एक बड़ा मुकाम हासिल किया है।

छह साल की उम्र में बॉलीवुड में मारी एंट्री

Alia Bhatt
credit: google

बतादें कि आलिया भट्ट ने छह साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रखा और आज टॉप की एक्ट्रेस में शुमार हैं। आलिया ने बतौर बाल कलाकार बॉलीवुड में डेब्यू कीं। फिल्‍म ‘संघर्ष’ में उन्होंने प्रीति जिंटा के बचपन का रोल निभाया था।

स्टूडेंट ऑफ द इयर से हुई Alia Bhatt की शुरुआत

Alia Bhatt: बतौर एक्ट्रेस करियर की शुरुआत करण जौहर की फिल्‍म ‘स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर’ से हुई थी। इस फिल्म में वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा भी साथ नजर आए। आलिया की पहली ही धमाके दार साबित हुई।

Alia Bhatt
credit: google

Alia Bhatt ने इन फिल्मों में बिखेरा एक्टिंग का जलवा 

आलिया भट्ट अब तक कई मूवी में बतौर एक्ट्रेस काम कर चुकी हैं। स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर के बाद वो इम्तियाज अली की फिल्‍म हाइवे में नजर आईं।

Alia Bhatt
credit: google

इसके बाद 2 स्टेट्स, हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया,शानदार,कपूरएंड सन्स, उड़ता पंजाब, डियर जिंदगी,बंद्री की दुल्हनिया,राजी,गली ब्वॉय,कलंक, सड़क 2,गंगूबाई काठियवाड़ी और आरआरआर में एक्टिंग का जलवा बिखेरती दिखाई दी।

Alia Bhatt की बड़े बजट की स्टारर फिल्म 

इतना ही नहीं उनकी फिल्मों पर यदि नजर डालें, तो समझ में आएगा कि इन फिल्मों की रिलीज के बाद आलिया का सितारा बुलंदियों पर छुआ और ये सिलसिला जारी है।

Alia Bhatt
credit: google

‘बाहुबली’ फेम डायरेक्टर एसएस राजामौली की बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘RRR’, इसमें आलिया भट्ट ‘सीता’ के किरदार में नजर आ रही हैं। और आर्यन मुर्खजी की ब्रह्मास्त्र जिसमें आलिया अपने पति रणबीर के साथ नजर आयी हैं।

Also Read: Alanna Panday: अनन्या पांडे की बहन को देखकर हो जाएगें घायल, ब्लाउज में दिखे उड़ते हुए पक्षी, यहां देखें तस्वीरें

कौनसी फिल्मों में नजर आएंगी Alia Bhatt 

Alia Bhatt: हाल ही में रिलीज होने जा रही फिल्म ‘रॉकी ​​और रानी की प्रेम कहानी’। जिसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ वेटरन ऐक्टर्स धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी दिखाई देंगी।

Alia Bhatt
credit: google

फिल्म में रॉकी का किरदार रणवीर सिंह और रानी का किरदार आलिया भट्ट निभा रही हैं। बतादें कि यह फिल्म सिनेमाघरों में 28 जुलाई 2023 को आएगी। 

धर्मा प्रोडक्शन के ड्रीम प्रोजेक्ट में आएंगी नजर 

वही बात धर्मा प्रोडक्शन के ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म ‘तख्त’ की करें तो फिलहाल डायरेक्टर करण जौहर ने होल्ड किया हुआ है, लेकिन बहुत जल्द वो इस पर काम शुरू करने वाले हैं।

Alia Bhatt
credit: google

इस पीरियड-ड्रामा फिल्म में रणवीर सिंह, करीना कपूर, आलिया भट्ट, विकी कौशल, भूमि पेडनेकर, जॉन्हवी कपूर और अनिल कपूर जैसे बड़े कलाकार काम कर रहे हैं। इसमें Alia Bhatt शिकोह की बीवी नादिरा बानो बेगम के किरदार में नजर आएंगी।

Also Read: Karishma Kapoor’s Gleaming Multicoloured Gown is Stealing Hearts