Pakistan के बलुचिस्तान से एक बड़ी खबर सामने साई हैं। बलुचिस्तान में एक धमाके के दौरान 9 पुलिस कर्मियों की जान चली गई। वही 15 पुलिस कर्मी घायल हो गए। 9 पुलिस कर्मी न गवाई अपनी जान बलुचिस्तान में आज यानी 6 मार्च को पुलिस कर्मियों की एक वैन पर जानलेवा हमल...
Pakistan के बलुचिस्तान से एक बड़ी खबर सामने साई हैं। बलुचिस्तान में एक धमाके के दौरान 9 पुलिस कर्मियों की जान चली गई। वही 15 पुलिस कर्मी घायल हो गए।
9 पुलिस कर्मी न गवाई अपनी जान
बलुचिस्तान में आज यानी 6 मार्च को पुलिस कर्मियों की एक वैन पर जानलेवा हमला करते हुए धमाका किया गया।
[caption id="attachment_27144" align="alignnone" width="1200"]

credit: google[/caption]
जिसमें 9 पुलिस कर्मियों की मौत हो गई। बताया जा रहा हैं कि सभी पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी से लौट रहे थे। उसी समय उनकी गाड़ी पर ये हमला किया गया।
यह हमला बलुचिस्तान के बोलान इलाके में हुआ जो कि कच्छि और सिबी सीमा में स्थित हैं। इसे एक आत्मघाती हमला बताया जा रहा हैं।
ऐसे हुआ हमला, हमले के बाद तुरंत Pakistan पुलिस कर्मियों को अस्पताल पहुंचाया गया
बताया जा रहा हैं पुलिस की वैन सिबी से क्वेटा लौट रही थी। इस दौरान जैसे पुलिस कर्मियों से भरी वैन कच्छि सीमा वाले कंबरी ब्रिज पर पहुंची धमाका हो गया।
[caption id="attachment_27146" align="alignnone" width="650"]

credit: google[/caption]
जिसके बाद घायल पुलिस ऑफिसरो को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। सभी पुलिस कर्मी सिबी सिविल अस्पताल में भर्ती हैं।
Also read:
क्या फिर होने वाला है, Pakistan में तख्तापलट ? शहबाज शरीफ और इमरान खान फिर एक बार एक दूसरे के आमने-सामने !!
फ़िलहाल धमाके वाले इलाके में घेरा बंदी कर दी गई हैं। अब तक इस धमाके की जिम्मेदारी किसी ने भी नहीं ली हैं।
इससे पहले भी Pakistan पुलिस और सुरक्षाकर्मियों पर हो चुके हैं हमले
ये पहली घटना नहीं हैं जिसमें Pakistan पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने अपनी जान गवाई । इससे पहले कई और धमाके हो चुके हैं।
हाल ही मे 11 फरवरी को Pakistan के करांची में हमला हुआ था जिसमें 3 पुलिस कर्मी मारे गए और 11 लोग घायल हुए थे। उससे पहले जनवरी में भी एक जानलेवा हमला हुआ था और उसमे भी 100 से भी ज्यादा पुलिस कर्मियों ने अपनी जान गवां दी थी।
Also read:
Pakistan Petrol Price: Highest Price Hike in the History of Pakistan! See Details…