अब भोपाल के बाद इंदौर से जयपुर और जबलपुर तक Vande Bharat ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भेजा गया है, इसलिए अगले माह तक इन शहरों के बीच ट्रेन पटरी पर दौड़ती नजर आए। रतलाम में मंडल द्वारा इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है और अनुमति मिलते ही योजना को मूल रूप दिया जाए...

Credit: Google[/caption]
इंदौर रतलाम मण्डल के जनसम्पर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने कहा है कि "रतलाम मंडल के द्वारा यह प्रस्ताव भेज दिया गया है। इससे कई शहरों के लोगों को फायदा होगा"। उन्होंने आगे कहा कि " हमने अपनी तैयारियों को पूरा करते हुए एक परिपत्र प्रस्ताव भेजा है। एक बार जब केंद्र उन्हें मंजूरी दे देगा,तो बाकी प्रक्रिया उसी पर निर्भर करेगी। हमने इंदौर और रतलाम दोनों के लिए प्रस्ताव भेजे हैं, क्योंकि वे सभी परिवहन से जुड़े हुए हैं। मीणा ने मुझे बताया कि ट्रेन के रखरखाव की जिम्मेदारी भी इंदौर रतलाम मंडल की होगी"।
Credit: Google[/caption]
Vande Bharat के जबलपुर रूट पर चलने की खबरों ने यात्रियों में एक नया उत्साह भर दिया है। इस बीच मण्डल में तैयारी ज़ोरों पर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रेन के कोच पहले जबलपुर पहुंचेंगे। ट्रेन के मेंटेनेंस के लिए जबलपुर स्टेशन के कोचिंग यार्ड में भी काम शुरू हो गया है।
Vande Bharat ट्रेन भोपाल जबलपुर रूट से होते चलेगी। इस बीच इटारसी, भोपाल, उज्जैन होते हुए एक बजे तक इंदौर पहुंचेगी। वापसी के वक्त दोपहर 3 बजे इंदौर से वापस जबलपुर के लिए रवाना होगी।
Credit: Google[/caption]
दिल्ली-जयपुर रूट पर Vande Bharat ट्रेन पहले अपनी धीमी गति से चलते हुए रफ्तार में आएगी। शुरुआत में दिल्ली से जयपुर का सफर करने में साढ़े चार घंटे लगेंगे। लेकिन जैसे-जैसे ट्रेन की गति बढ़ेगी यात्रा का समय भी घटेगा। फुल स्पीड पर पहुंचने के बाद वंदे भारत से जयपुर का सफर तय करने में महज तीन घंटे लगेंगे।
यह भी पढ़े: Ram Navmi पर 11 लाख दीपों से जगमगा उठेगा चित्रकूट…