पोर्नोग्राफी केस के चलते 14 दिन की न्‍यायिक हिरासत में सजा काट रहे राजकुंद्राकी मुश्किलें काफी बढ़ती नजर आ रही है, मॉडल और अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही में राजकुंद्रा पर आरोप लगाया है कि राज कुंद्रा ने 2019 में उनके साथ जबरजस्‍ती करने की कोशिश की थी।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा से जुड़े केस पर उनके साथ काम कर चुकीं मॉडल का बयान दर्ज करने के लिए 27 जुलाई को तलब किया था, इस बयान में शर्लिन चोपड़ा ने कुछ हैरान कर देने वाले खुलासे किए है।

जबरदस्ती की थी किस करने की कोशिश

खबरों के मुताबिक, शर्लिन ने कुंद्रा के खिलाफ अप्रैल 2021 में यौन उत्पीड़न का प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। अपनी शिकायत में, शर्लिन ने आरोप लगाया कि 2019 की शुरुआत में, राज कुंद्रा ने उनके बिजनेस मैनेजर को बातचीत के लिए बुलाया था जिसके बाद वह सीधे बिना बताए शर्लीन के घर आ गए थे। इससे पहले शर्लीन और कुंदा के बीच मैसेज पर बहस हो चुकी थी।  अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि राज उनके काफी विरोध के बाद भी राजकुंद्रा उन्‍हें किस कर रहे थे।

शिल्‍पा शेठ्ठी से नहीं थे अच्‍छे संबंध

 शर्लिन ने दावा किया कि राज ने उन्‍हें बताया था कि उनकी पत्नी शिल्‍पा के साथ, उनके अच्‍छे संबंध नहीं हैं जिसकी वजह से वे ज्‍यादातर तनाव में रहते हैं। शर्लिन ने आरोप लगाया कि वह काफी डर गईं थी और बाद में राज को धक्का देकर वॉशरूम में छुपकर किसी तरह अपने आप को बचाने में सफल रहीं।

राज कुंद्रा को 19 जुलाई की रात पोर्न फिल्‍में बनाने और उन्‍हें अवैध रूप से बेचने के जुर्म में गिरफ्तार किया जा चुका है। मुंबई कोर्ट ने राज की जमानत अर्जी भी खारिज कर दी है। मामले पर अभी कार्यवाही जारी है।

इन धारोओं के तहर दर्ज हुआ मामला

अप्रैल 2021 में राज के खिलाफ यौन उत्पीड़न का प्राथमिकी जारी की गई थी। जिसमें उन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 384,415, 504, 506, 354(ए)(बी)(डी) और 509  और आईटी एक्ट 2008 की 67, 67(ए) के धारा के तहत मामला दर्ज हुआ था।

यह भी जरूर पढें- वायरल वीडियो: शिल्‍पा शेठ्ठी ने बताई राजकुंद्रा के संघर्ष की कहानी, बस कंडक्टर थे राज कुंद्रा के पिता