बंगाल के एक मजदूर की ऐसी किस्मत बदली कि डर के मारे सीधे पुलिस के पास पहुंच गया। इंडिया टुडे की एक खबर के मुताबिक बंगाल के रहने वाले एक मजदूर ने केरल में 75 लाख रुपये की लॉटरी (Lottery) जीती।

गौरतलब है कि जैसे ही मजदूर को पता चला कि उसके हाथ लॉटरी लगी है। वो डर के मारे सीधे थाने पहुंचा और पुलिस से सुरक्षा की मांग की। मजदूर ने कहा कि उसे डर है कि कोई उसकी लॉटरी (Lottery) ना चुरा ले। इसलिए वो पुलिस से मदद मांगने पहुंचा है।
यह भी पढ़ें: Outfits Swara Bhasker wore during her wedding festivities
केरल सरकार की स्त्री शक्ति (Lottery)
पश्चिम बंगाल निवासी एसके बदेश नाम का व्यक्ति तब हैरान रह गया जब उसे पता चला कि उसने केरल सरकार की 75 लाख रुपये की स्त्री शक्ति लॉटरी (Lottery) जीती है। इसके बाद बदेश अपनी पुरस्कार राशि के लिए सुरक्षा मांगने मंगलवार देर रात तुरंत मुवत्तुपुझा पुलिस स्टेशन पहुंच गया।
मजदूर को लगा डर
मिली जानकारी के अनुसार एसके बदेश ने पुलिस से सुरक्षा इसलिए मांगी क्योंकि उसे लॉटरी जीतने के बाद की औपचारिकताओं के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इतना ही नहीं उसे डर भी था कि कोई उससे उसकी लॉटरी टिकट ना छीन ले।
(Lottery) से आजमाई अपनी किस्मत
जानकारी के मुताबिक मुवत्तुपुझा पुलिस ने उन्हें सारी औपचारिकताएं समझाईं और पूरी सुरक्षा का वादा भी किया है। दिलचस्प बात यह है कि एसके बदेश ने पहले भी कई लॉटरी से अपनी किस्मत आजमाई थी, लेकिन कभी जीत नहीं पाए। जब वे केरल के लॉटरी के नतीजे देखने के लिए बैठे तो उन्हें जीत की कम से कम उम्मीद थी।
यह भी पढ़ें: Wi-Fi की सुस्त Internet से हैं परेशान? जुगाड़ू TRICK दिलाएगा निजात
सड़क निर्माण कार्य में मजदूर
एसके बदेश एर्नाकुलम के चोट्टानिकारा में सड़क निर्माण कार्य में लगे हुए थे जब उन्होंने लॉटरी टिकट खरीदा था। उन्हें केरल आए अभी ज्यादा वक्त नहीं हुए है। इस वजह से वे मलयालम भी ठीक तरह से नहीं बोल पाते।
लॉटरी के पैसों से करेंगे खेती
लॉटरी जीतने की खबर मिलने के बाद उन्होंने अपने दोस्त कुमार को मदद के लिए बुलाया। अब एसके बदेश ने पैसा मिलने के बाद अपने घर बंगाल वापस जाने का फैसला किया है। वो अपने घर को रिनोवेट करना चाहते हैं। अब बदेश लॉटरी के पैसों से खेती करने की बात कर रहे हैं।












