• Latest
  • Trending
  • All
आलिया भट्ट Eternal Kids Production

आलिया भट्ट Eternal Kids Production: आलिया भट्ट बनाएंगी बच्चों के लिए खास फिल्में, लॉन्च किया नया प्रोडक्शन लेबल

March 15, 2026
अक्षय तृतीया गोल्ड इन्वेस्टमेंट

अक्षय तृतीया गोल्ड इन्वेस्टमेंट: सोना रिकॉर्ड तोड़ स्तर पर… अक्षय तृतीया 2026 में सोना खरीदें या नहीं? जानिए एक्सपर्ट की राय

April 15, 2026
Natalia Janoszek

Natalia Janoszek: बिग बॉस 19 के बाद बदल गई पोलैंड से आई इस हसीना की जिंदगी….एक के बाद एक मिल रहे हैं बड़े ऑफर्स!!

April 15, 2026
Summer Hair Care Tips

Summer Hair Care Tips: इस गर्मी बाल झड़ना कैसे रोकें? जानिए 5 असरदार घरेलू उपाय

April 15, 2026
MS Dhoni की वापसी तय? CSK vs SRH मैच में खेल सकते हैं, कोच Stephen Fleming का बड़ा बयान

MS Dhoni की वापसी तय? CSK vs SRH मैच में खेल सकते हैं, कोच Stephen Fleming का बड़ा बयान

April 15, 2026
MI vs PBKS

MI vs PBKS मैच प्रेडिक्शन IPL 2026: पिच रिपोर्ट, मैच का शेड्यूल, प्लेइंग 11 और अधिक

April 15, 2026
रणवीर सिंह

जब रणवीर सिंह थे शर्मीले… सोनाली राउत ने खोला पुराना राज, आज हैं बॉक्स ऑफिस के बादशाह

April 15, 2026
Classic Suzuki Jimny बना माइक्रो पिकअप ट्रक Indonesia

Classic Suzuki Jimny बना माइक्रो पिकअप ट्रक Indonesia से वायरल इस यूनिक 4×4 की पूरी कहानी

April 15, 2026
Soyabean Imports

Soyabean Imports : देश में सोयाबीन उत्पादन घटने से आयात में आया उछाल, किसानों और बाज़ार पर बड़ा असर

April 15, 2026
फुकेट बीच वायरल सेक्स वीडियो

फुकेट बीच वायरल सेक्स वीडियो: विदेशी कपल ने की हदें पार… मेक आउट वीडियो हुआ वायरल..मिली सजा और सबक!!

April 15, 2026
Aloe Vera Juice

Aloe Vera Juice: चाय की चुस्की छोड़ सुबह खाली पेट पीयेंगे ये जूस तो दिनभर रहेंगे चुस्त-दुरुस्त, जानें इसके फायदे?

April 15, 2026
रणवीर सिंह

रणवीर सिंह का वो दौर जब वो शरमाते थे… सोनाली राउत ने सुनाई दिलचस्प कहानी

April 15, 2026
Pithoragarh Case: 14 साल की लड़की बनी मां, नाबालिग पति पर POCSO केस—बाल विवाह की सच्चाई फिर आई सामने

Pithoragarh Case: 14 साल की लड़की बनी मां, नाबालिग पति पर POCSO केस—बाल विवाह की सच्चाई फिर आई सामने

April 15, 2026
Thursday, April 16, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गैजेट
      • गेमिंग
    • स्पोर्ट्स
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • अन्‍य
      • धार्मिक
      • हैल्‍थ
  • एग्रीकल्चर
  • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • सोने और चांदी के भाव
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ट्रेंडिंग
  • वायरल वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home Bollywood

आलिया भट्ट Eternal Kids Production: आलिया भट्ट बनाएंगी बच्चों के लिए खास फिल्में, लॉन्च किया नया प्रोडक्शन लेबल

bbhavna Kalyani by bbhavna Kalyani
March 15, 2026
in Bollywood
आलिया भट्ट Eternal Kids Production
161
VIEWS
whatsappShare on FacebookShare on Twitter

आलिया भट्ट Eternal Kids Production : बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने करियर में एक नया कदम उठाया है। उन्होंने हाल ही में बच्चों के लिए खास कंटेंट बनाने की दिशा में एक नया प्रोडक्शन हाउस लॉन्च कर दिया है। यह प्रोडक्शन हाउस उन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर लॉन्च किया। इसे नाम दिया है Eternal Kids Production। आलिया भट्ट Eternal Kids Production में अपनी बहन शाहीन के साथ काम करेंगी। इस प्रोजेक्ट का मकसद होगा बच्चों के लिए दिलचस्प कल्पनाशील और प्रेरणादायक कहानियां बड़े पर्दे पर लाना।

सबसे खास बात यह है कि इस प्रोजेक्ट की कहानी आलिया भट्ट के दिवंगत नाना नरेंद्रनाथ राजदान की कल्पना और उनके किरदारों से प्रेरित होंगी। आलिया भट्ट ने हाल ही में एक प्रेस विज्ञप्ति के दौरान बताया कि इस बैनर के अंतर्गत 3 प्रोजेक्ट्स पर काम भी शुरू हो चुका है। तीनों कहानियों के बारे में जल्द ही दर्शकों को बता दिया जाएगा। लेकिन फिलहाल प्रोजेक्ट के नाम गुप्त रखे गए हैं। यह तीनों कहानियां बच्चों के लिए होंगी और यह बच्चों की संवेदनशीलता उनकी क्रिएटिविटी का विकास करेंगी।

आलिया भट्ट

RelatedPosts

Natalia Janoszek

Natalia Janoszek: बिग बॉस 19 के बाद बदल गई पोलैंड से आई इस हसीना की जिंदगी….एक के बाद एक मिल रहे हैं बड़े ऑफर्स!!

April 15, 2026
रणवीर सिंह

जब रणवीर सिंह थे शर्मीले… सोनाली राउत ने खोला पुराना राज, आज हैं बॉक्स ऑफिस के बादशाह

April 15, 2026
रणवीर सिंह

रणवीर सिंह का वो दौर जब वो शरमाते थे… सोनाली राउत ने सुनाई दिलचस्प कहानी

April 15, 2026
साउथ की नई मिस्ट्री हीरोइन

साउथ की नई मिस्ट्री हीरोइन: रश्मिका मंदांना या सई पल्लवी नहीं बल्कि यह है नई नेशनल क्रश… लगभग हर सुपरस्टार के साथ आने वाली है इनकी बिग बजट फिल्म

April 14, 2026

आलिया भट्ट Eternal Kids Production में बनाएगी बच्चों के लिए खास कंटेंट

आलिया भट्ट का नया प्रोडक्शन लेबल Eternal Kids Production, Eternal Sunshine का ही एक हिस्सा है। बता दें आलिया भट्ट के प्रोडक्शन हाउस का नाम टरनल सनशाइन है जिसमें अब इटरनल किड्स को भी जोड़ा गया है। इटरनल किड्स पूरी तरह से बच्चों की कहानियों पर फोकस करेगा। आलिया भट्ट Eternal Kids Production के बारे में जानकारी देते हुए बताती हैं कि इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत 3 फिल्मों पर काम शुरू हो चुका है जिसके बारे में जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी। लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया है कि तीनों कहानियां बच्चों को फोकस कर बनाई गई है। यह कहानी बच्चों की कल्पना शक्ति में बढ़ोतरी करेगी।

राजेन्द्रनाथ राजदान

आलिया के नाना नरेंद्रनाथ राजदान की कल्पनात्मक कहानियों पर बनेगी फिल्में

आलिया भट्ट Eternal Kids Production को शुरू करने के पीछे कारण बताती हैं कि उन्होंने यह प्रोजेक्ट असल में अपने नाना नरेंद्रनाथ राजदान की कहानियां और किरदारों को ध्यान में रखकर शुरू किया है। उन्होंने कहा कि उनका और उनकी बहन शाहिन का बचपन नाना की कहानियों को सुनकर बड़ा हुआ है। उनके नाना की कहानियों में रोमांच, कल्पना, जीवन के संदेश छुपे हुए होते थे। बचपन में आलिया और शाहीन उनकी यह जादुई कहानियां काफी एंजॉय करती थी और अब वे चाहती हैं की यह कहानी बच्चों तक पहुंचे। उन्होंने यह प्रोजेक्ट अपने नाना को श्रद्धांजलि देते हुए ही शुरू किया है।

क्या है Eternal Sunshine Production और Eternal Kids Production?

ईटरनल सनशाइन आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट का प्रोडक्शन हाउस है। इन्होंने 2021 में इस प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत की थी। इसी बैनर में ’डार्लिंग’ फिल्म बनी थी जिसमें आलिया ने खुद अभिनय किया था। इसी प्रोडक्शन हाउस के अंतर्गत ‘जिगरा’ और ‘पोचर’ जैसे प्रोजेक्ट भी बनाए गए। अब इंटरनल सनशाइन प्रोडक्शन के बैनर तले ही ईटरनल किड्स लॉन्च किया गया है जो पूरी तरह से बच्चों के कंटेंट की दुनिया होगी।

आलिया भट्ट खुद एक बेटी की मां हैं, वह जानती है कि बच्चों के लिए सही कंटेंट कितना जरूरी होता है। शायद इसीलिए अपने बच्चों तक दादा-दादी, नाना-नानी की कहानी पहुंचाने का यह जरिया आलिया भट्ट को सबसे बेहतर लगा है।

आलिया भट्ट के आने वाले प्रोजेक्ट

आलिया भट्ट फिलहाल अपने पति रणबीर कपूर और बेटी राहा कपूर के साथ हांगकांग में जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। आलिया भट्ट को बच्चों से बेहद ही प्यार है। इसीलिए वह फैमिली टाइम को क्वालिटी टाइम मानती है। यह उनका दूसरा ऐसा बर्थडे है जब उन्होंने अपने करियर का नया अध्याय शुरू किया है। जल्द ही आलिया भट्ट के बड़े प्रोजेक्ट्स भी बड़े पर्दे पर उतरने वाले हैं। उनकी आगामी फिल्में ‘alpha’ और ‘love and war’ दर्शकों के बीच जल्द ही प्रस्तुत की जाने वाली है। हालांकि आने वाले समय में आलिया भट्ट की झोली में और भी बड़े प्रोजेक्ट होने की भी बात कही जा रही है।

कुल मिलाकर आलिया भट्ट Eternal Kids Production लेबल केवल एक बिजनेस पहल नहीं बल्कि बच्चों के लिए एक बेहतरीन कंटेंट उपलब्ध कराने का जरिया है। इस माध्यम से आलिया भट्ट अपने नाना की कल्पनाओं और कहानियों को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाने वाली हैं।

Read More: पवित्रा पुनिया मंगेतर : एजाज खान से ब्रेकअप के बाद पवित्रा पुनिया ने की सगाई, जानिए कौन है करोड़पति मंगेतर?

Tags: Alia Bhattalia bhatt birthdaybaby rahaeternal sunshine productionnarendra nath razdanRanbir KapoorShaheen Bhatt

Recent Posts

  • अक्षय तृतीया गोल्ड इन्वेस्टमेंट: सोना रिकॉर्ड तोड़ स्तर पर… अक्षय तृतीया 2026 में सोना खरीदें या नहीं? जानिए एक्सपर्ट की राय
  • Natalia Janoszek: बिग बॉस 19 के बाद बदल गई पोलैंड से आई इस हसीना की जिंदगी….एक के बाद एक मिल रहे हैं बड़े ऑफर्स!!
  • Summer Hair Care Tips: इस गर्मी बाल झड़ना कैसे रोकें? जानिए 5 असरदार घरेलू उपाय
  • MS Dhoni की वापसी तय? CSK vs SRH मैच में खेल सकते हैं, कोच Stephen Fleming का बड़ा बयान
  • MI vs PBKS मैच प्रेडिक्शन IPL 2026: पिच रिपोर्ट, मैच का शेड्यूल, प्लेइंग 11 और अधिक

StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गैजेट
      • गेमिंग
    • स्पोर्ट्स
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • अन्‍य
      • धार्मिक
      • हैल्‍थ
  • एग्रीकल्चर
  • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • सोने और चांदी के भाव
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ट्रेंडिंग
  • वायरल वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.