Google News Down: गूगल की न्यूज सर्विस प्लेटफॉर्म गूगल न्यूज डाउन (Google News Down) है। इसके अलावा गूगल डिस्कवर भी सही तरीके से काम नहीं कर रहा है। इसमें यूजर्स के लिए न्यूज लोड नहीं हो पा रही हैं। इस सर्विस को भारत में इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को पर...

डाउनडिटेक्टर ने दावा किया है कि गूगल डाउन होने की शिकायतों में अचानक से तेजी आई है। इससे यह साफ होता है कि यूजर्स को गूगल की सर्विसेज इस्तेमाल करने में दिक्कत हो रही है। गूगल डाउन होने को लेकर कई सारे यूजर्स ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल गूगल की तरफ से अभी इस परेशानी को लेकर किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी गई है।
आपको बता दें कि बुधवार रात करीब 8 बजकर 30 मिनट पर दुनियाभर(Google News Down) के कई देशों में गूगल डाउन होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गूगल डाउन होने के बाद नेटिजन्स ने सोशल मीडिया से सर्च इंजने के काम न करने के लेकर एक दूसरे से सवाल भी किए। यूजर्स ने बताया कि उन्हें गूगल मैप को इस्तेमाल करने में दिक्कत आ रही है।
Also Read: God of War Ragnarok का PC एडिशन एडवांस्ड फीचर्स के साथ 19 सितंबर को होगा लॉन्च