बिग बॉस 9 फेम युविका चौधरी अपने नए वीडियो को लेकर विवाद में आ गई हैं। जातिवादी गाली का इस्तेमाल करने के लिए नेटिज़न्स युविका चौधरी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

अपने व्लॉग में “भंगी” शब्द का इस्तेमाल करने के बाद ट्विटर पर #ArrestYuvikaChaudhary ट्रेंड करने लगा है।

यहां देखें युविका का वायरल वीडियो-

कुछ दिनों पहले ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की अभिनेत्री मुनमुन दत्ता भी अपने एक वीडियो मेंं इसी शब्‍द का इस्‍तेमाल करती देखी गईं थीं। जिस पर काफी विवाद हुआ था इसके बाद युविका भी अपने इस वीडियो की वजह से विवादों में फस गई हैं।

यहां देखें नेटिजन्‍स की प्रतिक्रया-

ट्वटीवर पर प्रतिक्रिया युविका ने माफी मांगी है और अपने सोशल मीडिया पर एक माफीनामा जारी करते हुए कहा, कि “हाय दोस्तों मैंने उस शब्द का अर्थ नहीं समझा, जिसका मैंने अपने पिछले व्लॉग में इस्तेमाल किया था, मेरा मतलब किसी को चोट पहुंचाने का नहीं था और मैं कभी भी किसी को चोट पहुंचाने के लिए ऐसा नहीं कर सकती मैं माफी मांगती हूं। हर एक के लिए मुझे आशा है कि आप आप सभी के प्यार को समझेंगे”

यह भी जरूर पढ़ें- तारक मेहता टीवी सीरीयल की बबीता जी को अरेस्‍ट करने की मांग, इस वीडियो की वजह से हुआ हंगामा-