Stress या टेंशन होने पर चाय पीना पसंद करते हैं। क्या आप भी उनमें से एक हैं जिनके तनाव और चिंता की साथी एक प्याली चाय होती है? तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है? जी हाँ शोधकर्ताओं के अनुसार जापानी चाय 'माचा' आपको तनावमुक्त रखने में मदद करेगी। भारत में लोगों...

Credit: Google[/caption]
Stress और Tension की इस समस्या को लेकर जापान की कुमामोतो यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने माचा (Matcha) चाय का टेस्ट चूहों पर किया। शोधकर्ताओं के मुताबिक माचा चाय में ऐसे तत्व होते हैं जो स्ट्रेस और टेंशन को दूर करने में मददगार हैं। शोधकर्ताओं ने पाया की जिन चूहों ने चाय पाउडर या उसका रस पिया था उनके व्यवहार में काफी फरक देखने को मिला। उनमे और Stress और Tension का स्तर गिरता हुआ दर्ज किया गया।
Credit: Google[/caption]
शोधकर्ताओं की मानें तो इस चाय में पाए जाने वाले तत्व डोपामीन डी1 रिसेपटर्स और सेरोटोनिन 5-HT1A रिसेप्टर्स को एक्टिवेट कर देते हैं। ये दोनों केमिकल स्ट्रेसफुल व्यवहार से संबंधित हैं। बॉडी में पाए जाने वाले ये रिसेप्टर्स मानवीय व्यवहार में चिंता, Stress और थकान के लिए जिम्मेदार होते हैं।
इस स्टडी के लेखक युकी के अनुसार, ' जहां इस संबंध में अभी और रिसर्च करने की जरूरत है। हमारी स्टडी इस बात की पुष्टि करती है कि सालों से औषधीय रूप में इस्तेमाल किए जाने वाली माचा हमारी सेहत के लिए फायदेमंद है।
Credit: Google[/caption]
माचा एक प्रकार की जापानी चाय है, जिसे हरी चाय की पत्तियों को पीसकर बनाया जाता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर गुणों के कारण एक लोकप्रिय चाय है। इस चाय को तैयार करने में काफी समय लगता है, और यह अक्सर जापान में चाय समारोह में प्रयोग किया जाता है।
यह भी पढ़े: Shivratri Special: Mahashivratri व्रत में बनाएं ये आसान और झटपट फलाहारी व्यंजन
माचा चाय आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, जो आपको कैंसर और मोटापे जैसी बीमारियों से बचाने में मदद कर सकती है। यह शरीर में fat को कम करने में मदद करता है, और यह वजन को कम करने और आपके शरीर को एक अच्छा शैप देने में काफी मदद कर सकती है।