Apple ने अपने प्रोडक्ट खरीदने के तरीके में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने अमेरिका में नया Apple Upgrade Program शुरू किया है, जहां ग्राहक iPhone, Mac, iPad और Apple Watch को एक साथ पूरी कीमत देकर खरीदने की बजाय हर महीने पैसे देकर इस्तेमाल कर पाएंगे।

Apple ने अपने प्रोडक्ट खरीदने के तरीके में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने अमेरिका में नया Apple Upgrade Program शुरू किया है, जहां ग्राहक iPhone, Mac, iPad और Apple Watch को एक साथ पूरी कीमत देकर खरीदने की बजाय हर महीने पैसे देकर इस्तेमाल कर पाएंगे। सुनने में यह सुविधा काफी आसान लगती है, खासकर उन लोगों के लिए जो हर साल नया Apple डिवाइस इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। लेकिन इस प्लान को लेकर एक सवाल भी खड़ा हो गया है — अगर किसी यूजर ने पेमेंट करना बंद कर दिया तो क्या होगा?

कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि Apple भविष्य में ऐसे डिवाइस को रिमोटली लॉक करने का विकल्प दे सकता है।