iQOO Z11 भारत में 24 अगस्त को लॉन्च होगा। फोन में MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट, 144Hz OLED डिस्प्ले और बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है।

iQOO अपने नए स्मार्टफोन iQOO Z11 को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने पहले ही इसकी लॉन्च डेट 24 अगस्त कन्फर्म कर दी है। अब फोन के प्रोसेसर की जानकारी भी सामने आ गई है। iQOO Z11 भारत में नए MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन होगा।
कंपनी इस नए प्रोसेसर को फोन की बड़ी खासियत के तौर पर पेश कर रही है। इसके साथ फोन में बेहतर AI फीचर्स, स्मूद मल्टीटास्किंग और लंबे समय तक अच्छी परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है।
iQOO Z11 में MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट दिया जाएगा। यह 4nm टेक्नोलॉजी पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। इसमें MediaTek NPU 850 भी दिया गया है, जिसका काम फोन में AI से जुड़े फीचर्स को बेहतर बनाना है।
कंपनी का दावा है कि यह चिपसेट पिछले जेनरेशन के मुकाबले बेहतर AI परफॉर्मेंस दे सकता है। फोन ने AnTuTu बेंचमार्क पर 12 लाख से ज्यादा का स्कोर हासिल करने का दावा किया है। इससे पता चलता है कि फोन मिड-रेंज सेगमेंट में अच्छी परफॉर्मेंस दे सकता है।
iQOO Z11 के डिजाइन को भी कंपनी पहले ही टीज कर चुकी है। फोन में कर्व्ड डिस्प्ले और कर्व्ड एजेस देखने को मिल सकते हैं। इसमें पतले बेजल्स के साथ क्वाड-कर्व्ड स्क्रीन मिलने की उम्मीद है। फोन को Aurora Green और Celestial Blue कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। पीछे की तरफ कंपनी ने नया Skyline Camera Module दिया है। इसमें कैमरा सेंसर और सर्कुलर LED रिंग लाइट देखने को मिल सकती है।
लीक्स के अनुसार, iQOO Z11 में 1.5K रेजोल्यूशन वाली OLED डिस्प्ले दी जा सकती है। यह स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकती है। हाई रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग, गेमिंग और वीडियो देखने का अनुभव ज्यादा स्मूद हो सकता है। हालांकि, डिस्प्ले से जुड़ी सभी जानकारी कंपनी ने अभी आधिकारिक तौर पर कन्फर्म नहीं की है।
iQOO Z11 में बड़ी बैटरी मिलने की भी उम्मीद है। लीक के मुताबिक, फोन में 7,000mAh से 8,000mAh तक की बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की बात कही जा रही है। अगर ये जानकारी सही साबित होती है, तो फोन उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है जो लंबे समय तक बैटरी बैकअप चाहते हैं।
फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसमें OIS का सपोर्ट भी मिलने की उम्मीद है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IP68 और IP69 रेटिंग मिलने की उम्मीद है। फोन को 12GB तक RAM के साथ पेश किया जा सकता है।
iQOO Z11 भारत में 24 अगस्त को लॉन्च होगा। कंपनी ने अभी फोन की कीमत की जानकारी नहीं दी है। इसकी कीमत और बाकी सभी स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्च के समय सामने आएगी। अगर फोन की कीमत सही रखी जाती है, तो यह मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में मजबूत मुकाबला दे सकता है। इसका मुकाबला Redmi Turbo 5 और Motorola Edge 70 Pro जैसे स्मार्टफोन्स से होने की उम्मीद है।