कोरोना वायरस को लेकर देश में चल रहे 21 दिन के देशव्यापी लॉकडाउन में जहां कई नुकसान देखने को मिले वहीं इससे कुछ ऐसे फायदे भी हुए जिनके बारे में जानकर आप भी शायद लॉकडाउन को आगे बढ़ाने की मांग करेगें।

कोरोना वायरस को लेकर देश में चल रहे 21 दिन के देशव्यापी लॉकडाउन में जहां कई नुकसान देखने को मिले वहीं इससे कुछ ऐसे फायदे भी हुए जिनके बारे में जानकर आप भी शायद लॉकडाउन को आगे बढ़ाने की मांग करेगें। एम तरफ लोगों ने इससे बधिंस महसूस की तो वहीं दूसरी तरफ इसके कई फायदे जोकि आप नकार नहीं सकते, आइए बात करते हैं लॉकडाउन के फायदों के बारे में-
लॉकडाउन के पहले की बात की जाए तो आम दिनों में बाहर शॉपिंग करने, खाना खाने, घूमने और गैर जरूरी चीजों के खर्चों को जोडा जाए तो आप हैरान हो जाएगें। वहीं लॉकडाउन के लगते ही इन सब चीजों पर रोक लगा दी गई। इसके कारण बेफिजूल खर्चे नहीं हुए और आपके बहुत सारे पैसे बच गए जिन्हें आप आगे काम में ले सकते है।
जब भी कुछ नया सीखने की बात होती है तब एक ही बात दिमाग में आती है और वह है समय की कमी, पर लॉकडाउन के कारण आप इस बात से इंकार नहीं करेगें की आपको समय की कमी है, आप कितने भी समय का उपयोग करके कुछ नया सीख सकते है।
कोरोनावायरस से बचने के लिए चल रहे लॉकडाउन के कारण देश ही नहीं बल्कि दुनिया में भी प्रदूषण काफी हद तक कम हो चुका है। पवित्र नदी गंगा तथा यमुना का पानी भी लॉकडाउन की वजह से साफ हो गया है। पूरी दुनिया में प्रदूषण की मात्रा में काफी गिरावट आयी है, जोकि एक बहुत अच्छी बात है।
लॉकडाउन के कारण मिला भरभूर समय आप अपने करियर के मौकों पर खर्च कर सकते हैं आप कोई आनलाउन कोर्स कर सकते है जो भविष्य में आप के काम आ सके, लॉकडाउन के वजह से मिले समय का सही उपयोग करके आप अपने करियर में बड़े बदलाब ला सकते है।
अकसर लाइफ में व्यस्त होने के कारण परिवार के साथ समय बिताने का मौका कम ही मिल पाता है, लॉकडाउन के कारण घर में रहकर आप इस बात का फायदा उठा सकते हैं तथा परिवार के साथ भरपूर समय बिता सकते हैं।
तो यह थे लॉकडाउन के ऐसे फायदे आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, देश में चल रहे कोरोना महामारी के संकट से लड़ने में सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। इसी कारण यह लॉकडाउन रखा गया ताकि हमें और हमारे देश को इस महामारी के संकट से बचाया जा सके। लॉकडाउन का पालन करना हमारे लिए भी एक बहुत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, घर में रहकर हम इस महामारी से लड़ने में सरकार की मदद ही नहीं करेगें बल्कि देश को इस महामारी से बचा भी सकेगें तो आप सभी से यह निवेदन है कि घर पर रहें और इस महामारी से लड़ने में सरकार और देश की मदद करें।