13 मार्च 2026 को PM Kisan की 22वीं किस्त खाते में आ चुकी है, और अब हर किसान के दिमाग में एक ही सवाल घूम रहा है अगले ₹2,000 कब आएंगे? अगर आप भी यही सोच रहे हो, तो सीधी बात सुन लो, किस्त की तारीख जितनी जरूरी है, उससे कहीं ज्यादा जरूरी आपका eKYC और Aadhaa...

अभी सबसे ज्यादा कन्फ्यूजन यही है कि 23वीं किस्त मई में आएगी या नहीं। कुछ जगहों पर ये कहा जा रहा है कि मई में पैसा आ सकता है, लेकिन अगर आप पिछले पैटर्न को देखो तो कहानी कुछ और है। PM Kisan की हर किस्त लगभग 4 महीने के अंतराल में आती है:
अब अगर मार्च से 4 महीने जोड़ो, तो टाइम सीधे जून के आखिर या जुलाई की शुरुआत पर आता है। इसलिए मई में किस्त आने की खबर ज्यादा भरोसेमंद नहीं है असली उम्मीद जून के आखिर या जुलाई 2026 में है हालांकि, अभी तक सरकार की तरफ से कोई ऑफिशियल डेट नहीं आई है।
PM Kisan का फायदा उन किसानों को मिलता है जिनके पास खुद की खेती वाली जमीन है, जिनका नाम सरकारी जमीन रिकॉर्ड में दर्ज है, और जिनका परिवार (पति, पत्नी, बच्चे) एक यूनिट के रूप में रजिस्टर है। अगर आप शहर में रहते हो लेकिन आपके पास खेती की जमीन है, तो भी आप इस योजना के लिए योग्य हो सकते हो।
यहां बहुत लोग गलती कर बैठते हैं और बाद में पैसा रुक जाता है। इन कैटेगरी के लोग इस योजना से बाहर हैं, सरकारी अधिकारी या कर्मचारी (कुछ छोटे कर्मचारियों को छोड़कर),
₹10,000 या उससे ज्यादा पेंशन पाने वाले, इनकम टैक्स भरने वाले, डॉक्टर, इंजीनियर, वकील जैसे प्रोफेशनल, सांसद, विधायक या मंत्री रहे लोग। अगर आपने गलत जानकारी देकर आवेदन किया है, तो सिस्टम खुद पकड़ लेता है और पेमेंट रोक देता है।
कई किसान सोचते हैं कि “हमारा पैसा क्यों नहीं आया? तो इसका जवाब लगभग हमेशा इन तीन में से एक होता है:
यही तीन चीजें हैं जो आपकी किस्त को रोक सकती हैं चाहे आप कितने भी समय से योजना में जुड़े हो।
अगर आपने अभी तक PM Kisan में रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो तीन आसान तरीके हैं।
अगर आपको जानना है कि आपका पैसा आया या नहीं, या कहीं अटका है, तो स्टेटस चेक करना जरूरी है। वेबसाइट पर जाकर आप अपना Registration Status और Beneficiary Status दोनों देख सकते हैं। यहां आपको दिखेगा कि आपका eKYC पूरा है या नहीं, अब तक कितनी किस्त मिली और आखिरी पैसा कब आया अगर आपका नाम लिस्ट में नहीं दिख रहा, तो समझ जाओ कुछ गड़बड़ जरूर है।
सीधी लाइन में समझ लो, eKYC नहीं किया तो पैसा नहीं मिलेगा। आप दो तरीके से eKYC कर सकते हो:
ऑनलाइन (OTP से) - वेबसाइट पर जाकर Aadhaar नंबर डालो, OTP डालो और काम खत्म।
ऑफलाइन (बायोमेट्रिक) - CSC सेंटर जाओ, फिंगरप्रिंट दो और eKYC पूरा कर लो।
सरकार किस्त भेजने से पहले सभी अकाउंट चेक करती है। अगर उस समय आपका eKYC पेंडिंग मिला, तो पैसा सीधे रोक दिया जाता है।
अगर आप PM Kisan योजना में जुड़े हुए हैं, तो आप Kisan Credit Card (KCC) के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। इससे आपको खेती के लिए कम ब्याज पर लोन मिलता है जो बीज, खाद और बाकी खर्चों में काफी मदद करता है।
अगर आपका पैसा नहीं आया, या कोई जानकारी गलत है, तो आप हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं और इसके अलावा वेबसाइट पर E-Mitra चैटबॉट भी है, जो कई भाषाओं में मदद करता है।