/
/
यदि आप भोपाल स्टेशन से ही ट्रेन पकड़ते हैं तो अब आपको समय पर स्टेशन पहुंचने की आदत डाल लेना चाहिए। क्योंकि भोपाल स्टेशन पर रुकने वाली हर रेलगाड़ी स्टेशन पर केवल 5 मिनट ही रुकेगी। दरअसल कोविड नियमों के प्रति लोगों द्वारा लगातार बरती जा रही लापरवाही के मद्देनजर अब रेलवे गाड़ियों के हाल्ट के नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रहा है।


