Mango Icecream: गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा इंतजार लोगों को आम का होता है। क्योंकि आम सिर्फ गर्मी के मौसम में ही आते हैं। आम को फलों का राजा कहा जाता है। ज्यादातर लोगों को Mango पसंद होते हैं। Summer में लोग आम को अलग अलग तरीके से खाना पसंद करते हैं।...
Mango Icecream: गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा इंतजार लोगों को आम का होता है। क्योंकि आम सिर्फ गर्मी के मौसम में ही आते हैं। आम को फलों का राजा कहा जाता है। ज्यादातर लोगों को
Mango पसंद होते हैं।
Summer में लोग आम को अलग अलग तरीके से खाना पसंद करते हैं।
कुछ लोगों को आम खाली खाना पसंद आता है। कुछ लोग मैंगो शेक बनाकर पीते हैं, तो कुछ लोग
Mango Icecream काफी पसंद करते हैं। आम की बनी
Icecream गर्मियों में अद्भुत स्वाद देती है। यह गर्मी में ठंडक भी देता है। घर में इसे बनाना काफी आसान है।
Summer Icecream
[caption id="attachment_51905" align="alignnone" width="900"]

Credit: Google[/caption]
- Summer के मौसम में आइसक्रीम खाने का अलग ही मज़ा है। आम से बनने वाली आइसक्रीम को तो इस सीजन में काफी पसंद किया जाता है। समर में ही मार्केट में आम की बहार नज़र आती है। इसके साथ ही जैसे-जैसे पारा चढ़ता है शरीर में ठंडक घोलने वाली चीजों की मांग भी बढ़ जाती है। आइसक्रीम भी उनमें से एक है।
- आप आम और आइसक्रीम दोनों का एक साथ मज़ा लेना चाहते हैं तो मैंगो आइसक्रीम को ट्राई कर सकते हैं। स्वाद में लाजवाब मैंगो आइसक्रीम सेहत के लिहाज से भी नुकसानदायक नहीं है।
- आप घर पर मैंगो आइसक्रीम बनाना चाहते हैं तो इसके लिए अच्छी क्वालिटी के आम का चयन जरूरी है। Mango Icecream आसानी से तैयार की जा सकती है। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।
Mango Icecream बनाने के लिए सामग्री
- आम के टुकड़े – 2 कप
- कंडेन्स्ड मिल्क – 1/2 कप
- दूध – 2 कप
- नींबू रस – 1 टी स्पून
- चीनी – 1/2 कप (स्वादानुसार)
Mango Icecream बनाने की विधि
[caption id="attachment_51906" align="alignnone" width="1280"]

Credit: Google[/caption]
- Summer के सीजन में मैंगो आइसक्रीम मुंह का जायका बदलने के साथ ही शरीर में ठंडक भी घोल देती है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले अच्छे क्वालिटी के आम लें और उन्हें धोकर उनके टुकड़े कर लें।
- अब एक मिक्सर में आम के टुकडे़ और चीनी डालकर उन्हें तब तक पीस लें जब तक कि मिश्रण अच्छी तरह से सॉफ्ट न हो जाए। इसके बाद मिश्रण को एक बड़े बाउल में निकाल लें और इसमें दूध, कंडेन्स्ड मिल्क औरी चीनी डालकर मिक्स करें।
- सारी सामग्रियां अच्छी तरह से मिक्स हो जाएं इसके लिए व्हिस्क का भी उपयोग कर सकते हैं। अब एक एल्यूमिनियम का कंटेनर लें और उसमें मिश्रण को डाल दें।
- इसके बाद कंटेनर को एक पन्नी से कवर करने के बाद 6-7 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। इतने वक्त में मिश्रण लगभग आधा सैट हो जाएगा। इसके बाद इसे फ्रिज से निकालें और दोबारा मिक्सर में डालकर सॉफ्ट होने तक पीस लें।
Benefits Of Mango Icecream
[caption id="attachment_51907" align="alignnone" width="839"]

Credit: Google[/caption]
- आम का जूस व पना जिस तरह से Summer से राहत दिलाता है और स्वास्थ्य वर्धक है ठीक उसी तरह से आम की आइसक्रीम भी है। डॉक्टर्स का कहना हैं कि आम का सेवन कैंसर से बचाव में मदद करता है।
- आम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कोलोन कैंसर, ल्यूकेमिया और प्रोस्टेट कैंसर से बचाव में फायदेमंद है। आंखें चमकदार रहती हैं,कोलेस्ट्रॉल नियमित रखता है, त्वचा के लिए है फायदेमंद ,पाचन क्रिया को ठीक रखने में,मोटापा कम करने में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में कारगार होता है।
- आम औषधिए गुणों से भरा हुआ है। आम के रस की आइसक्रीम बनाकर स्वाद को बदला जा सकता है और क्येांकि यह खाने में काफी स्वादिष्ट होती है। Summer के दिनों में बच्चो के लिए आइसक्रीम आम की दे जो स्वाद के साथ लाभ दायक भी है।