चाहे बात उपभोक्ता के डाटा सिक्योरिटी की हो, या फिर बेहतरीन फीचर्स देने की Apple कभी भी अपने यूजर्स को निराश नही करता है। औऱ इसीलिए ही एप्पल के प्रोडक्ट जैसे आईफोन, लैपटॉप, आदि अन्य प्रोडक्ट काफी ज्यादा महंगे आते है। हाल ही में पिछले साल एप्पल ने अपना ल...

credit: google[/caption]
Apple ने अपने iOS 16.4 अपडेट में एक समस्या का पूर्ण निवारण कर दिया है। जहां पहले डुप्लीकेट फोटो में एप्पल यूजर्स को तकलीफ का सामना करना पड़ता था। वहीं अब वह बड़े ही आसानी से इस समस्या का निवारण कर सकते है। एप्पल के आईक्लाउड शेयर्ड लाइब्रेरी में डुप्लीकेट फोटो या वीडियो का पता लगाने के लिए अब सपोर्ट भी ला रहा है। साथ ही जहां आईफोन कीबोर्ड chicksaw और Choctaw विदेशी भाषाओं पर काम करता था, अब वहीं भारतीय आईफोन यूजर्स गुजराती, पंजाबी औऱ उर्दू भाषा के कीबोर्ड के लिए लिप्यंतरण (Translation) कर सकते है।
credit: google[/caption]
साथ ही Apple ने परिवेशी ध्वनि (Surroounding Noise) को दूर करता है, साथ ही कॉल को और बेहतर बनाता है। साथ ही यूजर्स के लिए नई ईमोजी की सौगात एप्पल ने iOS 16.4 के अदंर दी है। नए ईमोजी ग्रे औऱ हल्के नीले रंग के दिल, एक जैलिफिश, फोल्डिंग हैंड फैन, अदरक, मटर, एक मूस, एक हंस, एक हेयर पिक, माराकास, एक बांसुरी, और एक सिर हिलाने वाला ईमोजी को जोड़ा है।
Also Read: Huawei Watch Ultimate की कीमत है 72,000 रुपए,100 मीटर की गहराई में भी नही होती खराब
credit: google[/caption]
यदि आप iOS 16.4 में अपडेट तो इसकी प्रक्रिया बेहद आसान है, सबसे पहले आईफोन सेटिंग में जाए, उसके बाद जनरल वाले ऑप्शन पर टैप करें। फिर सॉफ्टवेयर अपडेट पर क्लिक करें, और डाउनलोड पूर्ण होने पर आप iOS 16.4 का इस्तेमाल कर सकते है, लेकिन ध्यान रखें, इस नए सॉफ्टवेयर में अपडेट करने के लिए आपकी बैटरी सेहत (Battery Health) प्रतिशत 50% से अधिक होना चाहिए, तभी आप इस नए सॉफ्टवेयर को अपडेट कर इसका पूर्ण लुत्फ उठा पाएंगे।
Also Read: कर रहे है बजट फोन की तलाश तो आज ही लीजिए Redmi के ये दो नए फोन मात्र 10,000 में